संजय छाजेड़
दिनांक 7.2.2026को लगभग 25वर्ष पहले बस्तर में संचालित सरस्वती शिशु मन्दिरों में अल्प वेतन प्राप्त कर त्याग,तपस्या के साथ अपनी तरुणाई खपाकर शिशु मन्दिरों के बच्चों को अच्छे संस्कार व अच्छे परिणाम से पोषित करने वाले आचार्य जिसमें से अधिकांश लोग अब शिशु मन्दिरों से अलग होकर अन्यान्य कार्य कर रहे हैं, कुछ सेवा निवृत्त हो चुके हैं, का सम्मेलन पर्यटन स्थल गंगरेल श्री यादराम साहू व श्री प्रफुल्ल पटेल के संयोजकत्व में हास्य विनोद के साथ सफलतम ढ़ंग से सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से बस्तर संभाग के तत्कालीन सँभाग सचिव श्री पवन शर्मा गीदम से आये हुए थे। दंतेवाड़ा, गीदम,बारसूर, जगदलपुर, कांकेर, बेमेतरा, पखांजूर, भानुप्रतापपुर , बलोदा बाजार,अर्जुनी, रायपुर, धमतरी बड़े दूर दूर से कार्यकर्ता अपने स्नेही जनो को एक लंबे समय बाद देखकर अति प्रसन्नचित हुए। यह कार्यक्रम प्रतिवर्ष बस्तर में करने का निर्णय लिया
