शिव ध्वज के निचे सभी ने अपने जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने की की प्रतिज्ञा |

धमतरिहा के गोठ
0
संजय छाजेड़ 
धमतरी 
        ब्रह्माकुमारीज दिव्यधाम में 90 वी त्रिमूर्ति शिव जयंती पर्व धूमधाम से मनाया गया | इस अवसर पर महापौर रामू रोहरा , डॉक्टर मुरारी वसानी , डॉक्टर श्रुति वसानी , सरिता दीदी की सानिध्य में शिव ध्वज फहराया गया | शिव ध्वज के निचे सभी ने अपने जीवन में स्व उन्नति के लिए प्रतिज्ञा की | प्राजक्ता बहन ने सभी से प्रतिज्ञा कराई | अतिथियों ने शिव ध्वज फहराने के बाद सहस्त्र शिवलिंग झांकी के दर्शन किये | द्वादश ज्योतिर्लिंग झांकी एवम जलहरी शिवलिंग का माननीय अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर उदघाटन किया | 
शिवरात्रि के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सरिता दीदी ने कहा आज सारे विश्व में दुःख अशांति , भरष्टाचार ,विकार बढ़ते जा रहे है इनसे मुक्त करने के लिए परमात्मा शिव का अवतरण इस धरा पर सन 1936 में इस साधारण मानव तन में हुवा जिनका नाम प्रजापिता ब्रह्मा रखा | 
दीदी ने आगे कहा महा शिवरात्रि पर्व 15 फरवरी को है | आज से 15 फरवरी तक हम 5 नियम व्रत के रूप में अपने जीवन में धारण करेंगे | पहला 15 तारिक तक हम घुस्सा नहीं करेंगे , दुसरा 15 तारिक तक हम नेगेटिव नहीं सोचेंगे , तीसरा सुबह कम से कम 5 बजे जरुर उठेंगे , चौथा अपनी इच्छाओ को कम करेंगे और देना सीखेंगे देने की भावना रखेंगे , और पांचवा सुबह उठने के बाद १ घंटा मोबाइल से दूर रहेंगे , मोबाइल का प्रयोग नहीं करेंगे |
महापोर रामू रोहरा ने कहा ये मेरा सौभाग्य है जो आज मै इस शुभ अवसर पर परमात्मा शिव का ध्वज फहराने यहाँ उपस्थित हूँ | यहाँ से मुझे बहुत सकारात्मक उर्जा मिलती है | शिवरात्रि के दिन हम सभी परमात्मा शिव पर अपने अन्दर की बुराई रूपी अख धतुरा चढायेगे |
डॉक्टर मुरारी और डॉक्टर श्रुति वसानी ने भी अपने विचार रहे | डॉक्टर श्रुति वसानी डेंटिस्ट ने कहा दीदी ने जो पांच व्रत बताये है उनको धारण करने की मै पूरी कोशिश करुँगी |
अंत में सभी ने परमात्मा शिव के झांकी के दिव्य दर्शन किया , फुल नारियल आदि अर्पण किया और प्रसाद ग्रहण किया | यह झांकी आप सभी शहर वासियों के दर्शनार्थ आज दिनांक 5 फरवरी से 17 फरवरी तक प्रतिदिन संध्या 5 से 9 बजे तक खुली रहेगी | 
आप सभी सहस्त्र शिवलिंग दर्शन से अनेकों जन्मों का भाग्य जमा करेंगे , द्वादश शिवलिंग दर्शन से अपने जीवन को सार्थक करंगे , और जलधारी शिवलिंग के दर्शन से निरंतर अपने जीवन में ज्ञान की धारणा जल धारण कर जीवन को खुशहाल करेंगे |
शिव जयंती महोत्सव के बाद 18 से 24 फरवरी तक जीवन में सुख एवम शांति के लिए तनाव प्रबंधन के आध्यत्मिक सूत्र विषय पर सात दिवसीय शिविर ब्रह्मा कुमारी सेंटर दिव्यधाम में होगा जिसका समय सुबह एवम शाम को 7 से 8 बजे तक रहेगा | आप सभी इसका लाभ अवश्य लेंगे | 
इस अवसर पर शहर के सेकड़ो लोग उपस्थित थे | कार्यक्रम का संचालन ब्रह्मा कुमारी प्राजक्ता बहन ने किया |

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)