संजय छाजेड़
धमतरी नगर निगम के आदरणीय महापौर जगदीश रामू रोहरा जी एवं स्वास्थ्य विभाग के सभापति नीलेश लुनिया जी के कुशल मार्गदर्शन में पी.डी. नाला सफाई अभियान तथा नाले से वर्षों से जमा कचरे को बाहर निकलवाने का कार्य इस वर्ष पूरी तत्परता और योजना के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह अभियान नगर निगम धमतरी की स्वच्छता एवं जनस्वास्थ्य के प्रति गंभीर प्रतिबद्धता को दर्शाता है
इस महत्वपूर्ण और जनहितकारी कार्य के लिए लाल बगीचा वार्ड की पार्षद हिमानी भागवत साहू जी एवं लाल बगीचा वार्ड के समस्त जागरूक वार्डवासियों द्वारा नगर निगम धमतरी का हार्दिक धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया गया। पी.डी. नाला शहर की एक प्रमुख जल निकासी व्यवस्था है, जो लगभग 4–5 वार्डों से होकर गुजरता है और बरसात के मौसम में जलभराव की समस्या को सीधे तौर पर प्रभावित करता है
नगर निगम धमतरी द्वारा इस वर्ष पी.डी. नाले की ऐतिहासिक एवं व्यापक सफाई कराई गई, जिससे न केवल नाले की जलधारिता में सुधार हुआ, बल्कि आसपास के क्षेत्रों में जलभराव, गंदगी, दुर्गंध और मच्छरों की समस्या में भी उल्लेखनीय कमी आई है। इस सफाई अभियान से नागरिकों को स्वच्छ वातावरण, बेहतर स्वास्थ्य और सुरक्षित जीवन की दिशा में राहत मिली है। यह पहल निश्चित रूप से शहर को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ बनाने की दिशा में एक सराहनीय एवं अनुकरणीय कदम है*।
