संजय छाजेड़
पूरे देश में नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा ने सेवा पखवाड़ा की शुरूआत की है जिसके तहत भाजपा के कार्यकर्ता विभिन्न जगहों पर सेवाकार्य कर रही है इसी तारतम्य में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा हनीफ खान के नेतृत्व में मील वाले बाबा की दरगाह पर सेवा पखवाड़ा का आयोजन आज गांधी जयंती के उपलक्ष्य पर किया गया जिसके तहत सफाई कार्यक्रम एवं गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण सहित वृध्दाश्रम में राशन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश मंत्री रेशमा शेख आईटी सेल प्रभारी व सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के धमतरी प्रभारी शेख निजाम व पूर्व जिलाध्यक्ष व आमंत्रित सदस्य इकबाल खोखर सहित उमेश मसीह,विजय साहू, राम सोनी, कैलाश सोनकर, उमेश साहू संजय देवांगन ईश्वर सोनकर, गंजेन्द्र सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

.jpeg)
