संजय जैन
धमतरी। धमतरी जिले के लिए हर्ष का विषय है कि विकासखंड धमतरी के प्रीति शांडिल्य और परविंदर गिल को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम 19.06.2026 को ऑडिटोरियम नगर निगम रायगढ़ में आयोजित ‘स्व. हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह 2026’ के अवसर पर आयोजित किया गया। इस सम्मान समारोह में शिक्षकों को उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक योगदान एवं शिक्षा के क्षेत्र में नवाचारपूर्ण शिक्षण के लिए राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान 2026 से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. पूर्णानंद, राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय अंजोर शिक्षक संगठन उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में जगन्नाथ पाणिग्राही जी एवं श्री गुननिधि सतपथी जी ने शिक्षकों को सम्मानित किया। समारोह में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से आए 50 से अधिक शिक्षकों को उनके उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मानित किया गया। शिक्षकों ने कहा कि यह सम्मान हमारे लिए ही नहीं बल्कि पूरे धमतरी जिले के लिए गर्व की बात है। उन्होंने इस सफलता का श्रेय अपने विद्यालय के प्रधानाचार्य, सहकर्मियों एवं विद्यार्थियों को दिया। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के छात्रों को शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए प्रयोगात्मक शिक्षण पर विशेष ध्यान दिया गया। शिक्षक का ध्येय केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित नहीं विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास करना है, सामाजिक कार्यों में भी उनका सहयोग होना जरूरी है।
धमतरी जिले का नाम रोशन किया
धमतरी के शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान 2026 मिला, जिले के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि, शिक्षा क्षेत्र में नवीन पहल की सराहना, धमतरी ब्लॉक की 2 राज्यपाल अवॉर्डी शिक्षिकाओं की उपलब्धि, जिला प्रशासन ने बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान जिले के शिक्षा क्षेत्र के लिए प्रेरणा है।
क्या है यह सम्मान?
स्व. हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह 2026 प्रतिवर्ष छत्तीसगढ़ के उत्कृष्ट शिक्षकों को उनके योगदान के लिए प्रदान किया जाता है। इस वर्ष रायगढ़ में आयोजित इस समारोह में राज्यभर से शिक्षकों को सम्मानित किया गया। प्रीति शांडिल्य सहायक शिक्षक, नवीन प्राथमिक शाला कोलियारी, परविंदर कौर गिल व्याख्याता रसायन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मुजगहन,धमतरी


.jpeg)
