धमतरी: नन्हे हाथों ने कागज पर उतारे गजानंद, चित्रकला प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया हुनर

धमतरिहा के गोठ
0
संजय छाजेड़ 
धमतरी। गणेश उत्सव के दौरान भगवान श्री गणेश के प्रति बच्चों की आस्था और उनके भीतर छिपी रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सिविल लाइन शिव मंदिर समिति द्वारा गजानंद जी की चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 3 से 10 वर्ष तक के बच्चों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और अपनी कल्पना के रंगों से भगवान श्री गणेश के सुंदर चित्र बनाए।
नन्हे बच्चों ने अपनी-अपनी कल्पना के अनुसार गजानंद जी के स्वरूप को कागज पर उकेरा। किसी ने गणेश जी को आकर्षक रंगों से सजाया, तो किसी ने उनके साथ अलग-अलग धार्मिक प्रतीकों और सुंदर आकृतियों को चित्र में शामिल किया। प्रतियोगिता के दौरान बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला।
भगवान श्री गणेश को बुद्धि, विवेक, शुभता और विघ्नों का नाश करने वाला देवता माना जाता है। गणेश उत्सव बच्चों को भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने के साथ-साथ उनमें रचनात्मकता और धार्मिक भावनाओं को भी बढ़ावा देता है। इसी उद्देश्य से आयोजित इस प्रतियोगिता में बच्चों ने पूरे उत्साह और लगन के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में काव्या निषाद राज, राशि साहू, तनिष्क पैकरा, लावन्या ध्रुव, परी साहू, कान्हा साहू, शिवेष कुशवाहा, दृष्टि सिन्हा, व्याख्या निषाद राज, मिठी, पृथ्वीक, युक्ति ध्रुव, सानू अंगारे और मोक्षिता सिन्हा सहित बच्चों ने सहभागिता की।
आयोजकों ने कहा कि इस तरह के आयोजन बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने के साथ-साथ भगवान श्री गणेश की भक्ति, भारतीय संस्कृति और कला से जोड़ने का माध्यम भी बनते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)