आत्मानंद स्कूल बठेना में अंतरिक्ष विज्ञान प्रदर्शनी, विद्यार्थियों में दिखा जबरदस्त उत्साह

धमतरिहा के गोठ
0
संजय छाजेड़ 
---
धमतरी। आत्मानंद विद्यालय बठेना में आंतरिक ज्ञान के अंतर्गत अंतरिक्ष विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर निगम महापौर श्री रामू रोहरा शामिल हुए। इस अवसर पर कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती रोमा श्रीवास्तव एवं भाजपा जिला महामंत्री श्री महेंद्र पंडित पिंटू यादव भी मौजूद रहे।
इसरो टीम ने दी अंतरिक्ष की जानकारी

प्रदर्शनी का मुख्य आकर्षण भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) की विशेषज्ञ टीम रही। टीम ने विद्यार्थियों को अंतरिक्ष से जुड़ी नई-नई जानकारियाँ दीं और वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने का संदेश दिया।

महापौर श्री रोहरा ने इसरो टीम एवं जिला प्रशासन का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा –
“धमतरी जैसे जिले में इस स्तर की प्रदर्शनी आयोजित होना गौरव की बात है। यह विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।”
‘विकसित भारत का सपना अंतरिक्ष विज्ञान से जुड़ा’

महापौर श्री रोहरा ने कहा कि बिना अंतरिक्ष यात्रा के विकसित भारत की कल्पना अधूरी है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से बच्चों में विज्ञान के प्रति जिज्ञासा बढ़ती है और यही भावी भारत के विकास की नींव है।
उन्होंने विद्यार्थियों का आह्वान करते हुए कहा –
“आप खुली आँखों से सपने देखें और उन्हें पूरा करने में जी-जान लगा दें। मेहनत और समर्पण से सफलता अवश्य मिलेगा 
विद्यार्थियों में उत्साह और ऊर्जा

प्रदर्शनी में छात्रों ने अंतरिक्ष विज्ञान से जुड़े मॉडल, पोस्टर और प्रोजेक्ट देखकर अत्यधिक उत्साह दिखाया। बच्चों ने इसरो टीम से प्रश्न पूछे और अंतरिक्ष यात्राओं के बारे में जानकारी प्राप्त की।

शिक्षकों ने भी इस अवसर पर विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया कि वे विज्ञान के क्षेत्र में अपने भविष्य की दिशा तय करें और देश को अंतरिक्ष अनुसंधान में अग्रणी बनाने में योगदान दें।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)