संजय छाजेड
धमतरी। शहर के प्रतिष्ठित शिक्षा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाने वाली भावरा मैडम जिनकी उम्र लगभग 80 वर्ष है इन दिनो शारीरिक रूप से अस्वस्थ है। छत्तीसगढ राज्य महिला आयोग अध्यक्ष किरणमयी नायक जनसुनवाई के लिए कुछ दिनो पहले धमतरी पहुंची थी जहां पर उन्हें पता चला की भावरा मैडम का स्वास्थ ठीक नही है तो उन्होने जनसुनवाई के पश्चात श्रीमती भावरा मैडम के निवास स्थान पहुंचकर उनके स्वास्थ कुशलक्षेम पुछकर जल्दी स्वस्थ होने की बात की।
उल्लेखनीय रहे कि श्रीमती भावरा मैडम शिक्षा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनायी है। शहर के लगभग सभी लोग इनका बडा सम्मान करते है पिछले कुछ दिनो से वे शारीरिक रूप से अस्वस्थ है बावजदू अपने दिनचर्या का काम बखुबी खुद करती है व गुरूद्वारा महिला विंग की वर्तमान में वे अध्यक्ष है और अध्यक्ष पद का दायित्व का भी निर्वहन कर रही है। छत्तीसगढ राज्य महिला आयोग अध्यक्ष किरणमयी नायक जो कुछ दिनो पहले जिला कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई के लिए पहुंची थी जहां उन्हे पता चला कि भवरा मैडम की स्वस्थ ठीक नही है तो उनके निवास स्थान पहुंचकर उनका हालचाल जाना। भेट के दौरान उनकी पुत्री भिलाई निवासी गुरमित धनई भी साथ थी।