धमतरी। धमतरी नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में शासन के आदेशानुसार जन समस्या निवारण पखवाड़ा मनाया जा रहा है जहां जनता की समस्या का निवारण कितना हो पता है यह आने वाला समय ही बताएगा। इसी तारतम्य में जन समस्या निवारण पखवाड़ा के तहत नगर निगम परिसर शिविर में ब्राह्मण पारा वार्ड पार्षद राजेश पांडये ने नेता प्रतिपक्ष के ऊपर कर्मचारियों पर दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए कर्मचारियों को नेता प्रतिपक्ष और भाजपा के नेताओं के दबाव में कार्य नहीं करने को लेकर आयुक्त के नाम आवेदन सौपा गया। पार्षद राजेश पांडे ने बताया कि जब से प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है तब से नगर निगम धमतरी नेता प्रतिपक्ष सहित भाजपा नेताओं के द्वारा निगम कर्मचारियों के ऊपर एक पक्षीय एवं अनैतिक कार्य करने दबाव बनाया जा रहा है जिससे कांग्रेस समर्थित पार्षदों को जनहित के कार्यों को वार्ड में सुचारू रूप से जारी रखने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है अनेक मांगों और आवेदन के पश्चात भी जरूरतमंद लोगों के कार्यों को भाजपा नेताओ के दबाव पर रोका जा रहा है। पूर्व में भी आम चुनाव आचार संहिता के दौरान भाजपा पार्षदों और नेताओ के निगम संसाधनों के दुरुपयोग सहित कई ऐसे अनैतिक कार्य रही जो मीडिया की शुर्खिया बनी जिनकी शिकायत के बाद भी भाजपा नेताओं के दबाव में किसी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं हुई। भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और पार्षदों को लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं पर कभी भी भरोसा नही रहा है उनके द्वारा हमेशा ही दबाव और तानाशाही का कार्य किया जाता है जो निगम कर्मचारियो के कार्य व्यवहार से सपष्ट होता है।
निगम कर्मचारियो पर दबाव बनाना बंद करें नेता प्रतिपक्ष- राजेश पांडे
अगस्त 03, 2024
0
संजय
छाजेड
Tags: