नवकार महिला मंडल ने जन्मदिन पर जरूरतमंद बच्चों को दी सामग्री

धमतरिहा के गोठ
0

 

संजय छाजेड

धमतरी।  नवकार महिला मंडल आज उन्नयीत शासकीय माध्यमिक स्कूल जोधापुर मै अध्यक्ष संतोष मिनी जन्मदिन के उपलक्ष में पार्टी होटल एवं फालतू खर्च न  करते हुए माध्यमिक स्कूल में बच्चों को कंपास बाक्स,पहाडा, पुस्तक की आवश्यकता थी एवं बच्चों को जाम वितरण किया गया। मंडल अध्यक्ष का कहना है कि हम पार्टी में होटल में  पैसा खर्च करते हैं एवं जितना खाना रहता है खाते हैं बाकी वेस्ट खाना भी जाता है इससे ज्यादा अच्छा जरूरतमंदों को यदि सामग्री मिल जाए उन्हें खाने का सामान मिल जाए तो उससे अच्छी खुशी की बात कुछ नहीं हो सकती। इसी लक्ष्य को  रखते हुए नवकार महिला मंडल ने अपना हर कार्य जरूरतमंदों के सेवा के लिए करती है। इस अवसर पर अध्यक्ष संतोष मिनी, सचिव कुसुम गोलछा, कोषाध्यक्ष इदू जैन, शशी पिंचा द्वारा माध्यमिक शाला जोधापुर के सभी छात्रों को शिक्षण सामग्री के अंतर्गत कंपास बॉक्स एवं पहाड़ा पुस्तक, जाम प्रदान किया गया एवं बच्चों को शाकाहार के लिए प्रेरित किया गया एवं गणितीय विकास के लिए पहाड़ा समझाते हुए जीवन में उन्नति के  लिए आशीष प्रदान किया। इस अवसर पर प्रधान पाठक एस दास, दीपक दुबे ,जागेश्वर सेन, भूपेश्वरी कोसरे ने नवकार महिला मंडल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सभी को धन्यवाद व्यापित किया



 

Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)