आमरण अनशन कर रहे कर्मचारियों का स्वास्थ्य बिगड़ा, अस्पताल में भर्ती

धमतरिहा के गोठ
0

 


संजय छाजेड

धमतरी।  शराब दुकान से निकाले गए 6 कर्मचारी अपने बीवी बच्चो के साथ आमरण शुरू कर दिया था। आमरण अनशन कर रहे दो कर्मचारी की हालत बिगड़ी और बाकी कर्मचारियों को प्रशासन व्दारा जबरदस्ती जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। आबकारी विभाग के प्रमुख प्रभाकर शर्मा, नायब तहसीलदार और पुलिस विभाग के अधिकारियों के बीच जिला अस्पताल में आमरण अनशन कर रहे कर्मचारियों के बीच लिखित समझौता हुआ जिसमें अधिकारियों व्दारा ब्लेक लिस्ट से हटाने व बहुत जल्द पुन: वापस काम पर लेंने आश्वासन दिया गया। आमरण अनशन करने वाले में प्रमुख रूप से यशवंत सोनकर, पोखन लाल कंवर, विरेन्द्र बघेल, त्रिभुवन साहू ,त्रिदेव धुव्र, मुकेश साहू थें।



Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)