संजय छाजेड।
धमतरी। प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 21 जून को धमतरी मिशन मैदान में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम स्थल का धमतरी प्रदेश महामंत्री जगदीश रामू रोहरा,जिलाधीश नम्रता गांधी ने जायजा लिया।
उल्लेखनीय रहे कि धमतरी मिशन मैदान में आयोजित प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान कार्यक्रम में प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंंत्री विष्णुदेव साय का 21 जून को आगमन हो रहा है। मुख्यमंत्री श्री साय धमतरी में पहली बार किसी कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे है, धमतरी वासियो को उम्मीद है कि मुख्यमंत्री जिलेवासियो को बडी सौगात देंगे। कार्यक्रम स्थल में तैयारीयो का जायजा लेने प्रदेश महामंत्री जगदीश रामू रोहरा, कलेक्टर नम्रता गांधी, एसडीएम विभोर अग्रवाल सहित जिले के आला अधिकारी मौजूद रहे।े