संजय
छाजेड़।
धमतरी। पूरे देश में इन दिनो लोकसभा चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। विभिन्न पार्टी के नेताओ का भी पार्टी बदलने का सिलसिला लगातार जारी है। मतदान के ठीक पहले कांग्रेस पार्टी का कार्य कर रहे कई मुस्लिम युवक भारतीय जनता पाटी की रीति नीतियो से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। मुस्लिम युवको का भाजपा के प्रति बढता रूझान कांग्रेस को बडा झटका माना जा रहा है।
भारतीय
जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री रामू जगदीश रोहरा पार्टी के पक्ष में धुंआधार प्रचार लगातार कर रहे
है। उनके ही मार्गदर्शन में भाजपा अल्पसंख्यक
मोर्चा छत्तीसगढ़ प्रदेश मंत्री रेशमा शेख लोकसभा क्षेत्र महासमुंद में भाजपा प्रत्याशी
रूपकुमारी चौधरी के समर्थन में अल्पसंख्यक समुदाय के बीच धुंआधार प्रचार करते रहे जिसका
नतीजा यह रहा कि मुस्लिम समाज के 25 युवाओं ने चुनाव की पूर्व संध्या
ही भाजपा का दामन थाम लिया जिनमे 7-8 युवक
कांग्रेस कार्यकर्ता है जिनके कंधों बूथ में प्रचार प्रसार कर कांग्रेस को जीतने की
जिम्मेदारी थी।
उन युवाओं
से भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की प्रदेश मंत्री
रेशमा शेख ने भेंट कर मोदी के विकसित भारत के बारे में बताया और अल्पसंख्यक
मोर्चा द्वारा चलाए जा रहे राष्ट्रीय अभियान मोदी मित्र के तहत सभी को मोदी मित्र बनाकर मोदी के लिए सहयोग
की अपील की जिससे प्रभावित होकर समस्त कांग्रेसी कार्यकर्ता समेत मुस्लिम समाज के
25 युवकों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की सदस्यता ग्रहण करने वालो में
मोहम्मद अमजद खान अज्जू , मोहम्मद अफजल खान, मोहम्मद आरिफ खान, मनोज महारा, कनीजा बी
, जाहिदा ने भाजपा की नीति नीति से प्रभवित
होकर भाजपा प्रवेश किया। इस मौके पर मुख्य रूप से रेशमा शेख प्रदेश मंत्री भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा,
राजेंद्र चौबे, मुकेश चौबे संजय, छोटू ,सुरेश, गुलाब साहू, परमा नगरची, शंकर राव, सुखो
बाई, आंसू बाई ,केला वाली मामी, बेंदो बाई ,
वीरू आदि उपस्थित थे।