संजय छाजेड़।
धमतरी। 23 अप्रेल का अविस्मरणीय शुभ दिन हनुमान जन्मोत्सव के पुण्य अवसर पर जिला मुख्यालय धमतरी में विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का विजय संकल्प शंखनाद रैली के लिए आगमन हुआ। महासमुंद लोकसभा एवं कांकेर लोकसभा से भाजपा परिवार के इस महारैली मे लाखों कार्यकर्ताओं ने स्वागत वंदन किये। इसी कड़ी मे कुरूद विधानसभा क्षेत्र से 7000 से अधिक कार्यकर्तागण सम्मिलित होकर मोदी जी के विशाल जनसभा के साक्षी बने।
इस महारैली को सफल बनाने मे लगे हज़ारों कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम और नेताओं के भारी भरकम मेहनत और जज़्बे के कारण जिले के पुण्य भूमि में यशस्वी प्रधानमंत्री जी सफलतम महारैली संपन्न हुआ जिसमें सभी नेतागणों, कार्यकर्ताओं और लाखों के संख्या में उपस्थित आमजनो को उपमुख्यमंत्री श्री साव, मंत्रीगण, विधायकगण, सांसदगण भाजपा के तीनों भाजपा प्रत्याशियों, संगठन के प्रदेश अध्यक्ष.महामंत्री सहित समस्त अतिथियों, लोकसभा क्षेत्र के समस्त भाजपा पदाधिकारियों का वंदन अभिनंदन करते हुए मोदी जी के सभा के लिए कृतज्ञता व्यक्त किये।