जिला में एक ही दिन मनाई जाएगी कर्मा जयंती

धमतरिहा के गोठ
0

 


संजय छाजेड़।

धमतरी। जिला साहू संघ धमतरी का बैठक साहू समाज भवन बांसपारा धमतरी में आयोजित किया गया। जिसमें समाज हित के अनेक निर्णय लिए गए। धमतरी जिले के प्रत्येक सामाजिक इकाई में  एक ही दिन 5 अप्रैल 2024 को हर्षोल्लास के साथ कर्मा जयंती मनाई जाएगी। सामाजिक एकता के साथ सामाजिकजनों की उत्तरोत्तर प्रगति करने, संस्कारवान बनाने,  सामाजिक देवी.देवताओं, महापुरुषों का परिचय आदि विभिन्न विषयों के साथ समाज के इतिहास के संबंध में विभिन्न वक्ताओं द्वारा उद्बोधन दिया जाएगा। संध्या बेला में घर.आंगन में रंगोली बना मंगलदीप प्रज्वलित जाएगा। वार्षिक सम्मेलन या आमसभा का आयोजन भक्त माता कर्मा जयंती के 10 दिवस पूर्व या 10 दिवस बाद ही किया जाएगा जिसमें सामाजिक जनजागरूकता, एकता,प्रगति हेतु विभिन्न विषयों पर चर्चा.परिचर्चा किया जाएगा।

       कर्मा जयंती के पूर्व संध्या पर 4 अप्रैल को जिला एवं तहसील शहर महिला प्रकोष्ठ व युवा प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वाधान में भक्त माता कर्मा की जयघोष के साथ  मानव कल्याण के उनके संदेश का प्रचार प्रसार करने  धमतरी शहर में  विशाल मोटरसाइकिल रैली निकाली जाएगी।

      परिक्षेत्र एवं ग्रामीण स्तर पर  रचनात्मक कार्य की कड़ी में सर्व समाज के विद्यार्थियों हेतु कोचिंग क्लास  9वीं से 12वीं तक  एवं ड्राइंग,पेंटिंग, पेपर क्राफ्ट , डांस सहित अन्य कला हेतु समर कैंप का आयोजन भी किया जाएगा। जिला साहू संघ धमतरी के अध्यक्ष अवनेन्द्र साहूए उपाध्यक्ष तोरणलाल साहू,सहदेव साहू, महासचिव यशवंत साहू, सचिव लीलाराम साहू,चोवाराम साहू, गुपेश साहू, कोषाध्यक्ष गणेशराम साहूए महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष चंद्रकला साहूए मंजूषा साहू, यमुना साहू,  विजयलक्ष्मी गंजीर अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष दयाराम साहू, मनोज साहू, तहसील अध्यक्षगण रोहित साहू,  तोषण साहू, राधेश्याम साहू, पुनीतराम साहू, रमेसर साहू,  मीलूराम साहू, भोलाराम, परिक्षेत्र अध्यक्ष प्रहलाद साह, रामचंद्र साहूए जीतेन्द्र तेलासी, डेरहुराम साहू,  कार्तिक साहू,ललित चौधरी, नीलमणि साहू, लिखन साहू,  जीतेन्द्र साहू, विश्वनाथ साहू, लवकुमारए सखाराम, चन्द्रकुमार साहू, डोमार साहू, भीषम साहू,  युवा प्रकोष्ठ  अध्यक्ष  पवन गजपाल, महामंत्री राजेंद्र साहू,  योगेश्वर साहू, खम्मनलाल, गीताराम साहू, राजू साहू के साथ जिला, तहसील, परिक्षेत्र एवं ग्रामीण साहू समाज के पदाधिकारी, सामाजिकजन बडी संख्या में उपस्थित थे।

Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)