संजय छाजेड़।
धमतरी।ग्राम शिवनीकला में गाँव चलो घर चलो अभियान के तहत आज अपने बुथ अध्यक्षों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ मोदी जी के गारंटी मे वादा निभाने के लिए छत्तीसगढ के भाजपा सरकार के महत्वाकांक्षी योजना महतारी वंदन योजना, दो साल का धान बोनस, 3100 मे किसानो का 21 क्विंटल धान खऱीदी, 18 लाख गरीब परिवारों को प्रधानमंत्री आवास देने जैसे भाजपा सरकार ने बहुत अल्प समय में सुशासन लाने का प्रयास किये है। इसी तरह केन्द्र के मोदी सरकार ने लगातार 10 वर्षों से अनगिनत बड़े फ़ैसले और योजनाओं को आमजनो तक पहुँचाने के लिए अविस्मरणीय प्रयास किये है, साथ ही देश का स्वाभिमान भी पुरे विश्व पटल में बढ़ाये है।
इन्ही जन कल्याणकारी कार्यों को लेकर गाँव के घर घर पहुँचने जिला संयोजक भानु चन्द्राकर भाजपा के जुझारू कार्यकर्तागणो के साथ किये है। सभी पदाधिकारी और कार्यकर्तागण इस महाभियान से जुडक़र भाजपा के मोदी सरकार द्वारा चलाये जा रहे विकसित भारत के कल्पना को साकार करें।