संजय
छाजेड़।
धमतरी।रामसागर पारा वार्ड पार्षद श्यामा साहू ने भाजपा के उच्चस्तरीय नेताओं को एक आवेदन सौंपकर महासमुंद लोकसभा क्षेत्र से सांसद पद के लिए टिकिट की दावेदारी की है। भाजपाईयों के अलावा समाज का भी उन्हें पूरा समर्थन मिल रहा है। श्यामा साहू पति जगदेव साहू एक साधारण परिवार में पली बढी है सन 2003 में भाजपा की सक्रिय सदस्यता ग्रहण कर एक सामान्य कार्यकर्ता के रूप मेें उन्होने अपनी राजनीतिक जीवन की शुरूआत की । पार्टी के प्रति सर्मपण भाव व उनकी सक्रियता को देखते हुए उन्हें शहर भाजपा महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष बनाया गया। पिछले नगर पालिक निगम चुनाव में श्यामा साहू ने रामसागर पारा वार्ड से निर्दलीय पार्षद चुनाव लडी और रिकार्ड मतो से जीत हासिल की। उसके बाद वे पूर्व मुख्यमंत्री डा.रमन सिंह के समक्ष पुना: भाजपा में शामिल हो गई। शहर में श्यामा साहू की पहचान एक तेज तर्रार पार्षद के रूप में है वे न केवल अपने वार्ड बल्कि शहर की भी गंभीर समस्याओं को भी बेबाकी से उठाती है। श्यामा साहू की इसी सक्रियता से लोग बेहद प्रभावित है। पार्षद के रूप में लोकप्रियता हासिल करने बाद अब श्यामा साहू लोकसभा चुनाव लडने की इच्छुक है। विधानसभा चुनाव में भी उन्होने टिकिट की मांग की थी लेकिन नही मिली। इसके बाद भी उन्होने पार्टी के प्रत्याशी के लिए निष्ठापूर्वक काम किया। बडी संख्या में पार्टी के समर्थक व आम जनता अब उन्हे सांसद के रूप में देखना चाहते है। समाज का भी उन्हें पूरा समर्थन मिल रहा है। भाजपा आला कमान से वे आगामी लोकसभा चुनाव में महासमुंद लोकसभा क्षेत्र से श्यामा साहू को टिकिट देने की मांग कर रहे है।

