संजय
छाजेड़।
धमतरी। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अवरी में बसंत पंचमी व मातृ पितृ दिवस मनाया गया । सर्वप्रथम मां सरस्वती की पूजा अर्चना की गई तत्पश्चात छात्र.छात्राओं ने अपने गुरुजन का जो स्कूल में माता.पिता की भूमिका में रहते हैं पूजा अर्चना कर गुलाल चंदन लगाकर व पूजा कर अपने अपने गुरु से आशीर्वाद लिए । संस्था के प्राचार्य आईंआर साहू व वरिष्ठ व्याख्याता पीएन साहू ने मंच संचालन करते हुए बसंत पंचमी व मातृ पितृ दिवस कार्यक्रम में घर जाकर अपने माता.पिता के चरण स्पर्श करने व आज्ञा पालन करने संस्कार की शिक्षा दी गई।
युवा लोगों को नशा से मुक्त होने जागरूकता लाने, नशा पदार्थ जैसे शराब ,गुटका , तंबाकू से होने वाले दुष्प्रभाव को जानकर दूरी बना सके इस हेतु नशा मुक्ति जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन स्कॉउट गाइड व प्रहरी क्लब प्रभारी एलबी साहू ने किया उन्होंने छात्र.छात्राओं को बताया कि नशा ही नाश की जड़ है नशा से कोई फायदा नहीं सिर्फ नुकसान होता है इसलिए नशा पदार्थ का सेवन नहीं करना चाहिए। प्राचार्य आईआर साहू ने कहा कि जो नाश करेगा नर्क में जाएगा नशा बिल्कुल बंद करें अन्य शिक्षकों ने भी सभी को नशे से दूर रहने की बात कही। छात्रों ने कार्यक्रम में वीडियो क्लिप देखकर शराब , सिगरेट ,गुटका से होने वाली बीमारी के बारे में जाना, नशा मुक्ति कार्यक्रम के तहत रंगोली, पोस्टर मेकिंग व निबंध प्रतियोगिता में छात्रों ने भाग लिया साथ ही नशा मुक्ति का संदेश दिया प्रथम ,द्वितीय ,तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी छात्र.छात्राओं को पुरष्कृत की भी किया गया । कार्यक्रम अवसर पर प्राचार्य आईआर साहू, पीएन साहू, केएल यादव, एन सिन्हा, पी सिन्हा, एच कुर्रे, कविता जांगडे, गीता जांगडे,दुर्गेश साहू , डीके साहू, रामहु ध्रुव, पुरन डहरे, नरसिंग नेताम एवं समस्त शिक्षक शिक्षिका स्टाफ व छात्र छात्राए उपस्थित थे ।



.jpeg)
.jpeg)