संजय
जैन
धमतरी। ठाकुर शशि पवार जिला अध्यक्ष भाजपा धमतरी, अरविंद मुंड़ी जिला उपाध्यक्ष भाजपा, महेंद्र पंडित प्रदेश संयोजक झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के मार्गदर्शन एवं कृष्ण चंपालाल हिरवानी मछुआरा प्रकोष्ठ भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य के नेतृत्व में विश्व मछुआरा दिवस के पावन उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी मछुआरा प्रकोष्ठ के द्वारा धमतरी नगर में निवासरत परंपरागत मछुआरों बंधु एवं भगनियों का गमछा श्रीफल भेंट कर एवं माला पहनकर मुंह मीठा कर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष ठाकुर शशि पवार, जिला उपाध्यक्ष अरविंद मुंड़ी, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक महेंद्र पंडित, मछुआरा प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य कृष्णा चंपालाल हिरवानी के द्वारा सम्मान कर विश्व मछुआरा दिवस की बधाई दिया गया एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया गया।
उक्त कार्यक्रम में परंपरागत मछुआरों का सम्मान किया गया जिनमें प्रमुख रूप से छत्तीसगढ़ धीवर समाज महासभा के संरक्षक परमेश्वर फूटान,प्रदेश उपकोषाध्यक्ष होरीलाल मत्स्यपाल, धीवर समाज धमतरी परगना के अध्यक्ष नर्मदा प्रसाद जगबेड़ा, मत्स्य सहकारी समिति के पूर्व उपाध्यक्ष संतोष सारवा, गोविंदा कोषरिया संदीप धीवर, दुर्गेश रिगरी ,तीरथराज फूटान मोटू,रूपेश गुहा, विशेष हिरवानी, दक्षेश हिरवानी, कान्हा गुहा, शकुंन धीवर,उर्मिला धीवर ,ी निशा धीवर, बेला धीवर, आशा धीवर, सरोज धीवर, सोहद्ररा धीवर, धान बाई धीवर,भागबती धीवर, कला बाई धीवर,चंदर धीवर, जयंती धीवर,लल्लू ढीमर, शिवा धीवर,। सम्मान पश्चात धमतरी के परंपरागत मछुआरों ने एक स्वर में प्रदेश भाजपा एवं प्रदेश मछुआरा प्रकोष्ठ को धन्यवाद देते हुए यशस्वी देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद एवं आभार करते हुए कहा कि आजादी के बाद देश के पहले प्रधानमंत्री जी है जिन्होंने परंपरागत मछुआरों की चिंता करते हुए नील क्रांति योजना, प्रधानमंत्री संपदा योजना लागू कर मछुआरों के लिए अन्यायन योजना लागू किया गया है जिसमें 2014 से 2023 तक 30 हजार करोड़ बजट पास किया है जिससे मछुआरों की आर्थिक दृष्टि सुदृढ़ हुई है।