संजय जैन
धमतरी।शिव सरोवर राजयोग मेडिटेशन टे्रनिंग सेंटर का भव्य भूमिपूजन समारोह रविवार 26 नवंबर को प्रात: 10:30 बजे से ब्रह्मकुमारीज वंदना विहार कालोनी सिटी हॉस्पिटल के पास रत्नाबांधा रोड धमतरी में आयोजित है। जिसमें दिव्य उपस्थिति तथा आर्शीवचन राजयोगिनी वीके हेमा दीदी क्षेत्रिय निदेशिका इंदौर जोन ब्रह्मकुमारीज, राजयोगिनी वीके आशा दीदी संचालिका ब्रह्मकुमारीज,भिलाई क्षेत्र होंगी तथा राजयोगिनी वीके सरिता दीदी संचालिका ब्रह्मकुमारीज जिला धमतरी राज कार्यक्रम के अतिथिगण रंजना साहू धमतरी विधायक, विजय देवांगन महापौर धमतरी, मोहन लालवानी अध्यक्ष दिव्यांगजन सलाहकार बोर्ड छग शासन, गुरूमुख सिंह होरा पूर्व विधायक धमतरी, दीपक लखोटिया सम्पादक धमतरी, रामू रोहरा प्रदेश मंत्री भाजपा जिला धमतरी होंगे। प्रस्तावित सेवांए- शिव सरोवर का उद्देश्य है कि समाज के सभी वर्ग के लोगो को मूल्यनिष्ठ शिक्षा, आध्यात्मिक ज्ञान तथा राजयोग मेडिटेशन का प्रशिक्षण देकर उन्हें सशक्त और चरित्रवान बनाना