संजय जैन
धमतरी | माँ दन्तेश्वरी हाईस्कूल रत्नाबांधा में कृष्ण जन्माष्टमी पर्व धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिसमें विभिन्न प्रकारो के खेलो का सफल आयोजन किया गया। प्री-प्राइमरी विभाग से शिक्षिका ममता कहार के मार्गदर्शन में प्रीति साहू, शिफाली सिंह, पूर्णिमा धु्रव शिक्षिकाओं की प्रेरणा से कक्षा नर्सरी, केजी 1, केजी 2 के बच्चों ने राधा कृष्ण का रूप धारण कर मन मोह लिया।
कार्यक्रम की विधिवत शुरूआत के रूप में प्राचार्या श्रीमती अनिता यादव व सभी शिक्षको एवं बच्चो ने श्री कृष्ण की छायाचित्र पर पुष्प गुलाल लगाकर पूजा अर्चना एवं आरती की। तदुपरांत छोटे-छोटे बच्चों एवं राधा कृष्ण के रूप में आए बच्चों के द्वारा मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया गया। नन्हे कृष्ण ने मटका फोड़ में अपनी कलात्मक में सबका दिल जीता। विद्यालय में पूरी तरह से वृदांवन की रसिकता व गोपी गोपालो की मोहकता का रंग उमड़ गया। साथ ही बच्चों एवं शिक्षको के लिए विभिन्न प्रकार के खेल जिसमें गुब्बारा फोडना, चम्मच दौड़, पहेली प्रतियोगिता आदि खेल सम्पन्न कराया गया।
प्राचार्या अनिता यादव ने अपने सन्देश में कहा कि हमारा देश त्योहारो का देश है। कृष्ण जन्माष्टमी के रूप में जाने जाने वाला यह उत्सव भगवान श्री कृष्ण के जन्मदिन के अवसर पर पूरे देश में बड़े धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है क्योकि यह दिन भगवान कृष्ण के पुर्नजन्म का प्रतीक है। भगवान श्री कृष्ण को भगवान विष्णु का अवतार माना जाता है। श्री कृृष्ण को सोलह कलाओं में सम्पन्न माना गया है। वे न केवल अपनी चंचलता से सबका मन मोह लेते थे बल्कि वृदांवन में गौ माता की सेवा व बृजवासियों की रक्षा करते थे प्रेम समर्पण, कर्तव्य, सरलता एवं नम्रता के प्रतीक थे। हमें उनके जीवन से यही सीख मिलती है कि सभी क्षेत्र में अपनी कलाओं से हम अपनी जीवन में एक पहचान बना ले ताकि लोक युगो-युगो तक आपको याद रखे। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्राचार्या श्रीमती अनिता यादव, शिक्षिका लीला साहू, भारती शांडिल्य, लक्ष्मी रावटे, ममता कहार, प्रीति साहू, पिंकी साहू, मोहन साहू, लिखनदास साहू, नुरेन्द्र साहू, शिवांगी शर्मा, मिलेश्वरी चंद्रवंशी, पूर्णिमा धु्रव, शिफाली सिंह, भूखिन धु्रव सहित सभी शिक्षक स्टॉफ एवं छात्र-छात्राओं का सराहनीय योगदान रहा। कार्यक्रम के अन्त में प्रसादी वितरण किया गया।