संजय जैन
धमतरी | नागेश्वर महादेव मंदिर समिति के तत्वाधान में उत्साह और उमंग के साथ नगर में भगवान श्री महाकाल जी की पालकी यात्रा सावन मास के अंतिम सोमवार को निकाली गई जिसमें चेतन हिन्दूजा , डीपेंद्र साहू ,देवेश अग्रवाल, दौलत वाधवानी ,पंकज साहू शामिल हुए।
सावन
के अंतिम सोमवार पर भोलेनाथ के भक्तों की भीड़ शिवालयों में खूब उमड़ी। सोमवार को शाम
5 बजे बनियापारा स्थित सिद्धेश्वर महाकालेश्वर मंदिर में पूजा हुई। इसके बाद महाकाल
की मनोकामना पालकी यात्रा शहर में निकाली गई। बाजे.गाजे के साथ पालकी यात्रा मंदिर
से प्रारंभ हुई। इसमें बड़ी संख्या में शहर के लोग शामिल रहे। इनमें पालकी के पास जाकर
शिव दर्शन करने की होड़ रही। पालकी यात्रा जो शिव चौक, इतवारी बाजार, मराठापारा, सदर
बाजार, मकई चौक होते हुए वापस महाकालेश्वर मंदिर गई। भक्त कंधे में महाकाल की पालकी
लेकर चल रहे थे। पालकी निकलने के दौरान शहर
में अनेक स्थानों पर भक्तों ने महाकाल की पूजा.अर्चना कर आरती उतारी। परिवार की सुख
समृद्धि की कामना की। रास्ते भर समिति द्वारा भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया।