स्काउट गाइड ग्रेट कैंप फायर में छत्तीसगढ़ी गीतों की छटा बिखेरी

धमतरिहा के गोठ
0



 संजय जैन 

 मगरलोड-( धमतरी) स्काउट गाइड तृतीय सोपान प्रशिक्षण एवं परीक्षण शिविर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अमलीडीह मगरलोड में दिनांक 27 .7.23 से 31.7 .23 तक आयोजित किया गया था ।जिसमें स्काउट 51  व गाइड 76, सर्विस रोवर रेंजर 10, 6संचालक मंडल 10 प्रभारी शिक्षक  03 कुल 150 की संख्या में शिविरआर्थयो  ने भाग लिया। जिला शिक्षा अधिकारी श्री ब्रजेश बाजपेई के निर्देशन में ग्रेट कैंप फायर का आयोजन भव्य रूप से किया गया। जिस के मुख्य अतिथि श्री बाल गोविंद साहू अध्यक्ष, मनीष कुमार ध्रुव बी ई ओ ,प्राचार्य  दिलीप कोठारी, विश्राम सिंह दाऊ ,जिला सचिव धर्मेंद्र साहू एवं गणमान्य  नागरिकगण उपस्थित थे। शिविर प्रतिवेदन डॉ. गणेश प्रसाद साहू शिविर संचालक द्वारा विस्तार से प्रस्तुत कर जानकारी दी गई। शिविर ज्वाल गीत व स्वागत गीत के माध्यम से प्रारंभ की गई व स्काउट गाइड के द्वारा सुवा गीत ,करमा गीत, पंथी नृत्य, बस्तरिया नृत्य ,देवार नृत्य ,राउत नाचा, आदि का सुंदर व मनोहारी प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ी परंपराओं की छटा बिखेरी गई ।स्ट्रेचर, पट्टी प्रदर्शन व मीनार प्रदर्शन आकर्षण का केंद्र रहा। शिविर अनुभव गाइड निहारिका द्वारा प्रस्तुत किया गया । 5 दिवसीय  शिविर में प्राथमिक उपचार, ईस प्रार्थना, बीपी सिक्स, गांठे ,पाइनरिंग प्रोजेक्ट, दिशा ज्ञान, अनुमान लगाना, साईन, मोटो ,बाया हाथ मिलाना, भलाई कार्य डायरी ,सिटी के संकेत, हाथ के इशारे ,ड्यूटी चेंज, ध्वज शिष्टाचार ,आदि का अध्यापन कर परीक्षा आयोजित की गई। हाईक अंतर्गत सिरकट्टी आश्रम के मंदिरों का भ्रमण कराया गया ।शानदार प्राकृतिक छटा बिखेरती सुरम्य वादियों में सफलतापूर्वक यह कैंप आयोजित कर मगरलोड में चर्चा वह प्रशंसा का विषय बना हुआ है ।विद्यालय के प्राचार्य दिलीप कोठारी सर का भरपूर मार्गदर्शन व सहयोग प्राप्त हुआ। कार्यक्रम का संचालन स्काउट मास्टर टिकेश्वर पांडे ने किया। संचालक मंडल में मानसिंह कपूर, पूनम यादव, गणेश्वर साहू  अमित कंवर, सत्यवान निषाद, शारदामणि ,गायत्री  बोदेले, कांति साहू, अनीता गौर ,रीना सोनी, आदि का सराहनीय योगदान रहा आभार प्रदर्शन मानसिंह कपूर ब्लॉक सचिव द्वारा किया गया। सभी अतिथियों का शाल व श्रीफल से सम्मान कर तथा स्काउट गाइड छात्रों का मुंह मीठा करा कर ससम्मान पूर्वक विदाई दी गई।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)