चाकूबाजी की घटना में घायल छात्र से मिलने अस्पताल पहुंची श्यामा साहू

धमतरिहा के गोठ
0

 


संजय जैन 

धमतरीराम सागर पारा वार्ड की पार्षद श्यामा साहू रविवार की रात रामबाग में हुई चाकूबाजी की घटना में घायल छात्र से मिलने शासकीय अस्पताल पहुँची । पार्षद ने  छात्र से हालचाल पूछा साथ ही स्वास्थकर्मियों से सम्पर्क  कर घायल छात्र को समुचित स्वास्थ सुविधा उपलब्ध कराने के लिए कहा।

        ज्ञात हो कि, गंडई निवासी 22 वर्षीय छात्र मितेश वर्मा शहर के रामबाग में किराये के मकान में रहकर विगत तीन साल से कालेज की पढाई कर रहा है। रविवार की रात लगभग साढ़े ग्यारह बजे कॉलेज में साथ पढ़ने वाले मितेश के दोस्त ने फोन करके मितेश को घर से बाहर बुलाया । मितेश जैसे ही घर से बाहर आया उस युवक के साथ 6,7 लोगों ने उस पर चाकू व अन्य हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में मितेश के सिर व पैर में गंभीर चोटें आयी। मोहल्ले वालों की मदद से उसे तत्काल शासकीय अस्पताल पहुँचाया गया जहाँ उसका उपचार जारी है। हमले का कारण अज्ञात है, मितेश भी इस बारे में कुछ बोल्  नहीं पा रहा है।


             घटना की जानकारी मिलने पर रामसागर पारा वार्ड की तेज तर्रार  पार्षद श्यामा साहू सोमवार को दोपहर शासकीय अस्पताल पहुँची और घायल मितेश से मुलाकात कर उसका हाल चाल जाना। फोन से डाक्टरों व स्वास्य कर्मियों से व्यात कर बायल का उचित उपचार करने के लिए कहा। घटना पर अफसोस  जाहिर करते हुए उन्होंने शहर की लगातार बिगड़ रही कानून व्यवस्था पर अपनी नाराजगी जताई। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों  श्यामा साहू ने एक महिला मरीज को खून देकर मदद कि थी। 





एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)