संजय जैन
धमतरी | आज रविवार को सिहावा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बाजार कुर्रीडीह में टेनिस बॉल क्रिकेट ग्रामीण प्रतियोगिता टूर्नामेंट के फाइनल के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में खूबलाल ध्रुव जिला पंचायत सदस्य धमतरी पहुंचे । जहां फाइनल मैच भिलाई ग्रामीण - गरियाबंद ग्रामीण के बीच खेला गया। जिसमें भिलाई ग्रामीण प्रथम विजेता रही। जिपं सदस्य खुबलाल ध्रुव द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का प्रथम व द्वितीय पुरूस्कार दिया गया। इस मौके पर श्री ध्रुव ने कहा कि हार और जीत सिक्के के दो पहलू है, खेल में हमें हार जीत की चिंता किए बगैर मैदान में उतरना चाहिए। कोई जरूरी नहीं कि हर बार जीत मिले, पर हर मैच में सीख जरूर मिलती है और यह सीख जीवन के हर दौर में काम आती है और बताती है कि हमें बिना हताश. निराश हुए आत्मविश्वास के साथ कर्म करते रहना चाहिए।


.jpeg)
.jpeg)
