छग झेरिया यादव समाज के प्रदेश अध्यक्ष को परिषद के सदस्य के रूप में शामिल होने का मिला अवसर

धमतरिहा के गोठ
0

 


संजय जैन 

धमतरीमुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में छत्तीसगढ अन्य पिछडा वर्ग सलाहकार परिषद की  पहली बैठक मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित की गई।  मुख्यमंत्री ने सलाहकार परिषद की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि अन्य पिछडा वर्ग  के हितो की सुरक्षा , कल्याण एवं सर्वांगिण विकास के लिए राज्य शासन को परामर्श देने हेतु सलाहकार परिषद का गठन किया गया है।

छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, पिछड़ा वर्ग आदिम जाति कल्याण मंत्री  प्रेमसाय सिंह टेकाम, नगरीय निकाय मंत्री शिवकुमार डहरिया , वरिष्ठ विधायक धनेन्द्र साहू, चन्द्रपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक राम कुमार यादव के साथ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ अन्य पिछड़ा वर्ग सलाहकार परिषद की बैठक छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज के प्रदेश अध्यक्ष को परिषद के सदस्य के रूप में शामिल होने का अवसर मिला।



एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)