मनरेगा अंतर्गत 02 लाख 61 हजार 699 श्रमिक आधार बेस प्राप्त कर रहे भुगतान

धमतरिहा के गोठ
0

 



संजय जैन 

धमतरीजिले में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के अंतर्गत कार्यरत श्रमिकों का मजदूरी भुगतान जॉबकार्ड आधारकार्ड से लिंक करके सीधेे श्रमिकों के खाते में भुगतान किया जा रहा है। जिले में मनरेगा अंतर्गत 03 लाख 22 हजार 722 सक्रिय श्रमिक हैं। योजना के तहत कुल 03 लाख 20 हजार 602 श्रमिकों का आधार प्रविष्टि किया गया है। कार्य उपरांत 02 लाख 61 हजार 699 श्रमिक आधार बेस भुगतान प्राप्त कर रहे हैं। जनपद पंचायतों को श्रमिकों का आधार लिंक कराये जाने के निर्देश दिये गये हैं फिर भी ऐसे जॉबकार्डधारी परिवार हैं जिनका अभी तक आधार लिंक नहीं हो पाया है ऐसे श्रमिक 30 जून तक निकट के च्वॉईस सेंटर में अपडेट करायें एवं संबंधित बैंक शाखा में जाकर डी.बी.टी. हेतु आधार लिंक कराना सुनिश्चित करें।


        मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रोक्तिमा यादव ने बताया कि मजदूरी भुगतान में तकनीकी समस्या आने से श्रमिकों को कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा था लेकिन आधार बेस पेमेंट का नया सिस्टट श्रमिकों के लिए संजीवनी का कार्य कर रही है और बिना देर किये सीधे खाते से भुगतान हो रहा है। इसके साथ ही शासन की अन्य योजनाओं का भी लाभ सीधे खाते में मिल रहा है। जिससे मजदूर वर्ग की आर्थिक समस्या हल हो रही है।

    ज्ञात हो कि बैंक अकाउंट लिंक होने से मनरेगा मजदूरी भुगतान, पेंशन योजना, एलपीजी सब्सिडी या शासन की महत्वाकांक्षी योजना के तहत मिलन वाली राशि बैंक अकाउंट के माध्यम से सीधे खाते में रही है। जनपद पंचायत को निर्देशित किया गया है कि मनरेगा के ऐसे छूटे परिवार जिनका अब तक आधार लिंक नहीं हुआ है का गांव में मुनादी कराकर एवं बेनर पोस्टर के माध्यम से संबंधित जानकारियों से अवगत कराया जा रहा है ताकि श्रमिक योजना का भरपूर लाभ ले सके।






एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)