संजय जैन
धमतरी |
ग्रामीणों
से सम्पर्क कर भाजपा के लिए समर्थन मांगते हुए विधायक रंजना डीपेंद्र साहू ने कहा कि
अपने पहले कार्यकाल से ही मोदी सरकार ने गरीब कल्याण को ही देश कल्याण का आधार बनाया।
गरीबों के लिए बुनियादी ढांचा का निर्माण, 80 करोड़ गरीबों को खाद्य सुरक्षा, दिव्यांग
जनों का सशक्तिकरण, 3.50 करोड़ से अधिक गरीबों को पक्का आवास उपलब्ध करवाया गया, पीएम
किसान योजना के अंतर्गत 11.39 करोड़ किसान लाभान्वित हुए, विधायक ने नारी सशक्तिकरण
पर कहा कि स्वच्छ भारत अभियान के तहत 11.72 करोड़ शौचालय का निर्माण, 9.6 करोड़ गैस सिलेंडर
का वितरण, मातृत्व अवकाश में वृद्धि, तीन तलाक कानून की समाप्ति जैसे महत्वपूर्ण कदम
उठाए गए जो महिलाओं की गरिमा, जीवन की सुगमता और उद्यमिता को बढ़ाने में महत्वपूर्ण
रहे हैं।
भाजपा जिला उपाध्यक्ष अरविंदर मुंडी ने बताया कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने गरीबों के कल्याण के लिए कार्य किए हैं केंद्र की योजनाओं से सभी व्यक्ति लाभान्वित है। केंद्र सरकार ने अनेक योजनाएं ऐसी लाई जो आज विश्व पटल पर सभी देश उनकी योजनाओं को अपना रहे हैं। भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्यामा देवी साहू ने बताया कि सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास सबका प्रयास की भावना से जनता के समक्ष जाकर काम करने वाली एकमात्र पार्टी भारतीय जनता पार्टी हैं, जहां देश सर्वोपरि है। सम्पर्क अभियान में विधायक ने भाजपा वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ गांव के ग्रामीण वरिष्ठ जनों से मुलाकात कर घर पर बैठकर प्रधानमंत्री जी की योजनाओं के संबंध में विस्तृत चर्चा करते हुए आगामी विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव में भाजपा के लिए समर्थन मांगा। घर घर जनसंपर्क अभियान में मुख्य रूप से भोथली मंडल अध्यक्ष हेमंत चंद्राकर, गंगरेल मंडल अध्यक्ष उमेश साहू, जनपद सदस्य रुपाली ध्रुव, प्रीतम साहू, मिश्री पटेल, राम खिलावन चंद्राकर, नेहरू निषाद, रुपचंद साहू, रामगोपाल चंद्राकर, दुष्यंत सिन्हा, अनिता यादव, अवनेंद्र देशलहरे, दुर्गेश, नोमिन साहू सहित भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता इस अभियान में शामिल रहे।

.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)

.jpeg)
