26 फ़रवरी से 5 मार्च तक कुरूद में चले रुद्राक्ष महोत्सव का समापन

धमतरिहा के गोठ
0


संजय जैन 

समापन- रूद्रा़क्ष महोत्सव

26 फ़रवरी से 5 मार्च तक

————————————-

कुरूद नगर के अराध्य देवी माँ चण्डी के परिसर मे आदि काल से विराजमान अराध्य देव  जलश्वेर महादेव मंदिर मे सप्ताहिक रुद्राक्ष वितरण कार्यक्रम शिव भक्तों के पुजन हेतु बोल बम सेवा समिति द्वारा आयोजित किया गया जिसका विधिवत पुजा अर्चना कर समापन किया गया !

      श्रद्धालुओं एवं शिव भक्तों को सप्ताह भर चलने वाले इस रूद्राक्ष महोत्सव मे 101000 शिव भक्तों को हमारे संस्था द्वारा निःशुल्क रूद्राक्ष शिव मंदिर के पुजारियों द्वारा अभिमंत्रित करके दिया गया है !

      महोत्सव का समापन 5 मार्च रविवार को संस्था के अध्यक्ष भानु चन्द्राकर एवं संस्था के पदाधिकारियों-सदस्यों के करकमलों से संपन्न हुआ !

       *इस अवसर पर रूद्रा़क्ष महोत्सव को सफल बनाने के लिए  बोल बम सेवा समिति ने  समस्त श्रद्धालुओं का, आयोजन से जुड़े समस्त सदस्यों का, मंदिर के पुजारियों का मिडिया, सोसल मिडिया के साथियों का इस पुण्य कार्य के लिए  धन्यवाद ज्ञापित किया  *


                    

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)