भाजपा किसान मोर्चा जिला कार्यसमिति की बैठक सम्पन्न

धमतरिहा के गोठ
0

 




संजय जैन

 आज गोविंद सारंग भवन जिला भाजपा कार्यालय धमतरी मे भाजपा किसान मोर्चा की जिला कार्यसमिति बैठक सम्पन्न हुआ जिसमे प्रमुख रूप से किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष श्री विरेन्द्र साहू ने पिछले तीन महीने का किसान मोर्चा द्वारा किए कार्यों की जानकारी दिए एवं आगामी तीन माह की कार्य योजनाओं को सभी 12 मंडलों मे करने का दिशा निर्देश दिया, इसमें प्रमुख रूप से प्रधान मंत्री किसान सम्मान निधि को अधिक से अधिक किसानो को दिलवाने का प्रयास करने तथा मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम की 100 वे संस्करण को "मन की बात किसानो के साथ" मंडल स्तर पर किसानो के साथ सुनने के लिए कहा। श्री रघुनंदन साहू जी भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य ने राजनीतिक प्रस्ताव का पठन किया, ठा.शशि पवार जी ने किसान मोर्चा के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी 2023के विधान सभा चुनाव में किसानो के बीच जाकर केन्द्र सरकार की योजनाओं को बताना एवम राज्य में कांग्रेस सरकार की विफलताओं को गिनाना है किसान मोर्चा जिला धमतरी के प्रभारी श्री पुष्पेन्द्र चंद्राकार जी ने केन्द्र सरकार की योजनाओं को विस्तार से बताते हुए कहा कि मोदी जी द्वारा किसनो को खाद मे सब्सिडी  बढ़ा कर एव प्रधान मंत्री फसल बीमा योजना द्वारा लाखो किसानो को राहत देने का काम कर रहे हैं। 

इस बैठक में प्रमुख रूप से जिला प्रभारी किसान मोर्चा श्री पुष्पेन्द्र चंद्राकर ,सह प्रभारी श्री चंद्रशेखर साहू, ठाकुर शशि पवार भाजपा जिला अध्यक्ष धमतरी,जिला महामंत्रीश्री कवींद्र जैन, श्रीमती बीथिका विश्वास महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ,श्री रघुनंदन साहू किसान मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य,श्री कालिदास सिन्हा, श्री छत्रपाल बैस, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष श्री वीरेंद्र साहू, जिला महामंत्री श्री रोहिताश मिश्रा, श्री जन्मजेय साहू,श्री चंद्रशेखर आडिल,मीडिया प्रभारी श्री प्रीतम साहू,श्री तारेंद्र चंद्राकर, श्री दिलीप पटेल, पुरषोत्तम सिन्हा, दीनबंधु चंद्राकार, होरीलाल साहू मण्डल अध्यक्ष श्री प्रेम साहू ,श्री जागेश्वर साहू, श्री हरिओम साहू, श्री शेखर साहू, श्री हिरंजय साहू, श्री चुम्मन साहू, श्री पुरषोत्तम सिन्हा, श्री डोमन चंद्राकर निरंजन साहू धनंजय साहू, एवं ज्येष्ठ श्रेस्ठ कार्यकर्ता बंधु किसान भाई उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)