संजय जैन
धमतरी-: पर्यूषण पर्व पर जैन समाज के द्वारा क्षमा याचना किए जाने वाले एक पवित्र संदेश को आज के समय में शांतिप्रिय एवं सौभाग्यशाली जीवन जीने के लिए सबसे सुगम व सरल अहिंसा परमो धर्म का मार्ग के साथ जिओ एवं जीने दो भावनाओं को समाहित कर इंसानियत एवं मानवता का पैगाम देता है क्षमा पर्व के इस महत्व को बताते हुए नगर निगम के पीडब्ल्यूडी अध्यक्ष विजय मोटवानी ने सभी से क्षमा याचना की है उन्होंने कहा है कि जाने अनजाने में हमारे मानव जीवनकाल के निर्वहन समय पर मन, वचन ,कर्म से मानव समुदाय के साथ ही समस्त प्राणी मात्र एवं प्रकृति तथा जीव जंतु से भी आज क्षमा याचना करके अपने जीवन को धन्य बनाते हैं।


