स्व. संजीव आड़ेपवार के जन्मदिन की स्मृति में सार्थक स्कूल को सहयोग

धमतरिहा के गोठ
0


संजय जैन 

धमतरी| स्वर्गीय संजीव आड़ेपवार के जन्मदिन के अवसर पर उनकी स्मृति में उनकी पत्नी श्रीमती विद्या आड़ेपवार, पुत्र यश आड़ेपवार एवं बहन नीलिमा पदमवार सार्थक स्कूल पहुंचे। परिवार ने विशेष बच्चों के साथ आत्मीय समय बिताया। बच्चों को चॉकलेट, बिस्किट एवं फल वितरित करने के साथ उनके प्रशिक्षण में सहयोग के लिए सहयोग राशि भेंट की। पिता को स्मरण करते हुए यश आड़ेपवार ने कहा कि उनके जन्मदिन को विशेष बच्चों के बीच मनाना भावुक और संतोषदायक अनुभव है। उन्होंने कहा कि, विशेष बच्चे अपनी प्रतिभा और मेहनत से आगे बढ़ रहे हैं। उनकी लगन हमें सिखाती है कि, दृढ़ इच्छाशक्ति से जीवन की चुनौतियों को भी अवसर में बदला जा सकता है। 


श्रीमती विद्या आड़ेपवार ने बच्चों को स्नेहपूर्वक आशीर्वाद देते हुए कहा कि वे अपने हुनर को निखारते रहें और निरंतर आगे बढ़ें। उन्होंने बच्चों के साथ बिताए समय को आत्मीय अनुभव बताया।बहन नीलिमा पदमवार ने अपने भाई संजीव को स्मरण करते हुए कहा कि संजीव हमेशा संवेदनशील और दूसरों की मदद करने की भावना रखने वाले व्यक्ति थे। उनकी स्मृति में बच्चों के बीच आकर उनके लिए कुछ करना मन को सुकून देता है। उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सार्थक की सचिव स्नेहा राठौड़ ने आड़ेपवार परिवार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बच्चों के प्रशिक्षण के लिए मिला यह सहयोग उनके विकास में उपयोगी होगा। प्रियजन की स्मृति को बच्चों की खुशियों और उनके भविष्य से जोड़ना एक सुंदर पहल है। इस अवसर पर प्रशिक्षक मैथिली गोडे, देविका दीवान, कौशिल्या यादव, काजल रजक, सुनैना गोडे, सविता शेख, शकुंतला सोनी एवं प्रेमबती साहू उपस्थित थीं।


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)