संजय छाजेड़
धमतरी।समाजसेवी संस्था महावीर इंटरनेशनल द्वारा एक दिवसीय निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन 22 अगस्त,शनिवार को किया जा रहा है, जिसमें ब्लड प्रेशर, शुगर ,हड्डी रोग,तंत्रिका रोग और हृदय रोग के अनुभवी विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों की निशुल्क जांच कर परामर्श दिया जाएगा।
निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में छत्तीसगढ़ के मशहूर अस्पताल आईएलएस हॉस्पिटल रायपुर के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ कुणाल ओस्तवाल,न्यूरोसर्जन डॉ अमित जैन, ऑर्थोपेडिक सर्जन
डॉ अभिषेक त्रिपाठी और एंडॉक्रोनोलॉजिस्ट डॉ शिखा बुधवानी सेवाएं देगी।डॉक्टर बुधवानी अनुभवी एंडॉक्रिनोलॉजिस्ट है,जो हार्मोन से संबंधित बीमारियों जैसे शुगर एवं शरीर में विभिन्न हार्मोन के अनियमित स्राव संबंधी जटिलताओं की विशेषज्ञ है।शिविर में आधुनिक मशीनों द्वारा बीपी, शुगर,hb1c,लिपिड प्रोफाइल, बीएमआई, बीएमडी और न्यूरोपैथी टेस्ट जैसे परीक्षण निशुल्क किए जाएंगे। शिविर के प्रायोजक राजेश प्रजापति हैं।
शिविर 22 अगस्त शनिवार को सिहावा चौक के पास नवीन स्थानक भवन में
प्रातः 9 बजे से 2:00 तक होगा। शिविर का लाभ लेने के इच्छुक निम्न व्यक्तियों से संपर्क कर सकते हैं।
अशोक पारख 9424238611
दिलीप बड़जात्या 7999276707,
धीरेंद्र नाहर 9827970700
विनोद जैन 9827154698। महावीर इंटरनेशनल ने सभी नागरिकों से शिविर का अधिकाधिक लाभ उठाने का अनुरोध किया है।
विशेष रूप से BMI मशीन से जाँच होगी,
कृपया लाभ उठावें।
नीलेश लुंकड़ अध्यक्ष
