साइकिल रैली के माध्यम से दिया गया जागरुकता का संदेश

धमतरिहा के गोठ
0
संजय छाजेड़ 
धमतरी। यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया धमतरी इकाई द्वारा शहर में जागरूकता साइकिल रैली का आयोजन किया गया। इस रैली का मुख्य उद्देश्य लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना और सप्ताह में कम से कम एक दिन साइकिल चलाने के लिए प्रेरित करना था। रैली के दौरान बढ़ती पेट्रोल-डीजल की कीमतों और प्लास्टिक से प्रकृति को होने वाले गंभीर नुकसान को लेकर जन-जागरूकता संदेश दिया गया।
साइकिल रैली की शुरुआत शहर के घड़ी चौक से हुई। रंग-बिरंगी साइकिलों पर सवार युवाओं, बच्चों और महिलाओं का उत्साह देखते ही बन पड़ा। रैली घड़ी चौक से रवाना होकर रत्नाबांधा चौक, शिव चौक, गर्ल्स स्कूल, बांसपारा और साईं बाबा मंदिर के सामने से गुजरते हुए
रैली बिलाई माता मंदिर के प्रांगण पहुंची, जहां सभी प्रतिभागियों ने माता का आशीर्वाद लिया। तत्पश्चात, रैली पर्यावरण संरक्षण के गगनभेदी नारे लगाते हुए सदर बाजार मार्ग से होकर वापस घड़ी चौक पहुंचकर संपन्न हुई।
पदाधिकारियों ने दिया पर्यावरण और स्वास्थ्य का संदेश
रैली के दौरान संगठन के
चेयरमैन हुकुमचंद जैन ने कहा
"पर्यावरण की रक्षा करना हमारी सबसे पहली और नैतिक जिम्मेदारी है। इस साइकिल रैली के माध्यम से हम समाज में यह संदेश देना चाहते हैं कि प्रकृति का संरक्षण अब कितना जरूरी हो चुका है।"सचिव सुबोध महावर ने आर्थिक और व्यावहारिक पक्ष रखते हुए कहा"वर्तमान समय में जिस तरह से पेट्रोल और गैस के दामों में लगातार वृद्धि और संसाधनों की किल्लत बढ़ रही है, उसे देखते हुए यूथ हॉस्टल सभी नागरिकों से यह अपील करता है कि वे ईंधन का सीमित उपयोग करें। अपने स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए सप्ताह में कम से कम एक दिन 'साइकिल डे' के रूप में मनाएं और पूरे दिन साइकिल का इस्तेमाल करें।"
अध्यक्ष रमेश कुमार देव ने संगठन के वैश्विक विजन पर प्रकाश डालते हुए कहा"लोगों को प्रकृति और साहसिक गतिविधियों के साथ जोड़ना ही यूथ हॉस्टल का मूल उद्देश्य है। यह एक वैश्विक संगठन है जो समय-समय पर ऐसी जन-जागरूकता गतिविधियां आयोजित करता रहता है।"
शहर के गणमान्य नागरिकों की रही गरिमामयी उपस्थिति
इस आयोजन में महिलाओं, बच्चों सहित शहर के प्रबुद्ध और गणमान्य नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से प्रोफ़ेसर पी. सी. चौधरी, मनीष चंद्राकर, योगेश गुप्ता, धनंजय सोनकर, वेंकटेश साहू, एकता सिंह, गीता सिन्हा,काजल मुंजवानी, परविंदर कौर, नरेंद्र जैन, विजय अग्रवाल, कमलेश कोठारी,डॉ भूपेंद्र साहू, विश्वेष कोटवानी, अनमोल कोटवानी,भव्य महावर, उमेश वशिष्ठ, अयांश वशिष्ठ, चंद्रप्रकाश जैन,मोहन यादव,केतन यादव सहित संगठन के अनेक सदस्य और पर्यावरण प्रेमी उपस्थित रहे।

 मुनि जनों का प्राप्त हुआ आशीर्वाद 

रैली के दौरान एक ऐसा संयोग भी बना कि जैसे ही रैली प्रारंभ होने वाली थी उसी समय शहर में साध्वी जयशिशु वीरतीय श्री जी का आगमन हुआ।घड़ी चौक में सभी सदस्यों ने उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। उनके मंत्रोच्चार के बाद रैली प्रारंभ हुई। जैसे ही अंतिम चरण में घड़ी चौक वापस पहुंची, ठीक उसी समय संत विनय कुशल मुनि गणि जी का आगमन हुआ,उनके भी दर्शन हुए। इस तरह से शुभारंभ और समापन दोनों के अवसर पर मुनि जनों का आशीर्वाद प्राप्त हुआ।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)