शराब घोटाले व सट्टा का पूर्व सीएम के दामन में दाग : चेतन हिंदुजा

धमतरिहा के गोठ
0
संजय छाजेड़ 
धमतरी। पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने धमतरी आगमन के दौरान प्रदेश की विष्णुदेव साय सरकार को अफीमची सरकार कहा, इस पर भाजपा जिला कोषाध्यक्ष चेतन हिन्दूजा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। श्री हिन्दूजा ने कहा कि पूर्व सीएम ने अपने पांच साल के कार्यकाल में प्रदेश को नशे की गर्त में डुबो दिया था। उन्होंने शराब को सिर्फ अवैध कमाई का जरिया बना लिया था, तभी तो जांच में शराब घोटाले के आरोप उन पर भी लगे, बल्कि शराब घोटाले में ही उनके पुत्र को जेल भी जाना पड़ा। यही नहीं महादेव सट्टा खिलाने वालों को सरंक्षण देकर प्रदेश के युवाओं को जुएं के दलदल में धकेलने का काम भूपेश बघेल ने किया था, अब उन्हें अफीम को लेकर प्रदेश की साय सरकार पर आरोप लगाने का कोई हक नहीं है। उन्होंने अफीमची सरकार कहा उसके लिए माफी मांगना चाहिए। श्री हिन्दूजा ने आगे कहा कि बघेल की सरकार में अवैध काम करने वालों को बढ़ावा मिलता था जबकि साय सरकार में कार्रवाई की जा रही है, अफीम की खेती हो या फिर अवैध प्लाटिंग का मामला, सभी मे साय सरकार ने कड़ी कार्रवाई की है, जिसे पूर्व सीएम पचा नहीं पा रहे है, इसलिए सुशासन की सरकार पर झूठे आरोप लगाने का काम कर रहे है। अगर भूपेश बघेल पांच साल तक घोटाले करने की बजाए आम जनता के हित में काम किये होते तो उन्हें आज विपक्ष में बैठने की जरूरत नहीं पड़ती। पूर्व सीएम को उलूल-जुलूल बयान देने के पहले राजनीति में शब्दों की मर्यादा का ख्याल रखना चाहिए, सुशासन की सरकार को अफीमची सरकार कहना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)