पति की स्मृति में विदेश में निवासरत सूर्या बेन सेठ द्वारा पंचम वर्ष भी जल सेवा प्रारंभ

धमतरिहा के गोठ
0


 संजय छाजेड़

भीषण गर्मी के बीच राहगीरों को राहत प्रदान करने हेतु रत्नाबांधा रोड धमतरी स्थित पीडब्ल्यूडी ऑफिस के सामने शीतल जल प्याऊ का शुभारंभ किया गया।

इस प्याऊ का उद्घाटन बिपिन भाई दोशी, रसीला बेन एवं अरविंद दोशी द्वारा स्वास्तिक अंकित कर विधिवत रिबन काटकर किया गया।

प्याऊ की संचालक डॉ. सरिता दोशी ने जानकारी दी कि, लॉस एंजेल्स (अमेरिका) में निवासरत, महाराष्ट्र के अमरावती की मूल निवासी सूर्या बेन सेठ ने अपने पति स्व. मनहर भाई सेठ की पंचम पुण्यतिथि के अवसर पर यह सेवा कार्य प्रारंभ किया है।

उन्होंने बताया कि, यह पहल सूर्या बेन सेठ की धमतरी निवासी मित्र एवं पूर्व विधायक स्व. जयाबेन दोशी की सुपुत्री कृष्णा बेन वलिया के सुझाव पर प्रारंभ की गई, जो अब सेवा की निरंतर परंपरा बन चुकी है। यह प्याऊ सेवा का पंचम वर्ष है।

प्याऊ के संचालन में स्वच्छता और व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा जाता है। नियमित रूप से मटकों की साफ-सफाई कर आवश्यकतानुसार ठंडा एवं स्वच्छ पानी भरा जाता है, जिससे राहगीरों को स्वास्थ्यवर्धक पेयजल उपलब्ध हो सके।

उद्घाटन अवसर पर पराग दोशी, अशोक खंडेलवाल, सुमन शर्मा, सुलेखा जोशी, राधिका जोशी, सुभाष मलिक, आनंद जेस, चुनेश्वर साहू, राजा साहू रिजवान अली एवं घनश्याम साहू ने राहगीरों को शीतल जल पिलाकर सेवा कार्य में सहयोग किया।

श्रीमती सेठ के सुपुत्र केतन सेठ ने भी इस सेवा कार्य को आगे बढ़ाने की सदिच्छा व्यक्त करते हुए कहा कि यह प्याऊ पूर्ववत आगामी वर्षों में भी संचालित होता रहेगा। उन्होंने इसे परिवार की सेवा परंपरा तथा अपने पिता की स्मृति से जुड़ा भावनात्मक दायित्व बताया

समाजसेवा में अग्रणी परिवार का 35 वर्षों का योगदान

उल्लेखनीय है कि, समाजसेवा में अग्रणी बिपिन भाई दोशी एवं उनका परिवार पिछले 35 वर्षों से निरंतर गर्मी के मौसम में एक या दो प्याऊ संचालित कर जल सेवा का अनुकरणीय कार्य कर रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)