भाजयुमो पूर्व प्रदेश महामंत्री अंकित जायसवाल की महापौर रामू रोहरा से सौजन्य भेंट

धमतरिहा के गोठ
0


 

संजय छाजेड़ 

धमतरी।भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश महामंत्री श्री अंकित जायसवाल ने नगर पालिक निगम धमतरी के महापौर श्री रामू रोहरा से सौजन्य भेंट की। 

इस दौरान भाजपा संगठन की मजबूती, युवाओं की सक्रिय भूमिका एवं धमतरी शहर के समग्र विकास को लेकर सकारात्मक और विचारोत्तेजक चर्चा हुई।

इस अवसर पर भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष श्री शुभम जायसवाल के साथ श्री अविनाश दुबे, प्रतीक यादव, अभिषेक सिंह देव, गौरव मगर एवं आकाश भोजवानी भी उपस्थित रहे।

महापौर श्री रामू रोहरा ने सभी युवा पदाधिकारियों का आत्मीय स्वागत करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की शक्ति उसका संगठित युवा मोर्चा है, जो सेवा, सुशासन और विकास के संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि युवाओं के सहयोग से धमतरी को विकास की नई ऊँचाइयों तक ले जाया जाएगा।

भाजयुमो नेताओं ने भी महापौर द्वारा शहर में कराए जा रहे विकास कार्यों की सराहना करते हुए संगठन की ओर से हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)