संजय छाजेड़
बालोद जिला के ग्राम कन्नेवाड़ा मे तीन दिवसीय अंडर 16 राज्य स्तरीय बालिका प्रतियोगिता 5/6/7फरवरी मे पूरे छग से बिलासपुर नांद गांव दुर्ग अंबिकापुर जसपुर कवर्धा रायपुर बालोद की टीम ने भाग लिया फ़ाइनल बिलासपुर व रायपुर के बीच भिडंत हुआ इस दौरान बिलासपुर की बालिका ने 10 गोल कर रायपुर की बालिका टिम को पराजित किया रोमांचक मैच लगभग एक घंटे चले इस दौरान खिलाड़ीयों के उत्सावर्धन हेतु पुरस्कार वितरण मे मुख्य अतिथि हेमराज सोनी कहा की हाकी भारत की राष्ट्रिय खेल है ,! पूरे विश्व के देश जहां जहां हाकी खेलते वे भी जानते है की यह खेल की परंपरा भारत देश की देन है ! आज हाकी खेल से हमने विश्व कप विजयी हुए है ! आज केन्द्र व राज्य सरकार हमारे हाकी खेल को प्रोत्साहित करने के लिए एकडेमी का गठन किया गया है ! आज छग के लगभग हर जिले हमारी बहने खेलने के लिए प्रशिक्षण ले रहे ! इस खेल यश प्रसिद्धी रोजगार भी मिलता है हमे स्वदेशी खेल पर ज्यादा रूचि लेना चाहीए ! छग के खिलाड़ी की प्रतिभा से राष्ट्रिय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान व लोकप्रियता बढ़ती जा रही है! राज्य स्तरीय बालिका हाकी प्रतियोगिता का आयोजन आत्माराम कुभंज कन्नेवाड़ा मैदान मे अध्यक्षता जिला पंचायत उपाध्यक्ष बालोद के तोमन साहु पुरस्कार विजेता टिम बिलासपुर व उपविजेता टीम रायपुर को बधाई व शुभकामानाए दी उनके उज्जवल भविष्य कामना की इसमें अतिथि के रुप मे इंजीनियर ताराचंद साहु मधुकांत साहु ने भी कोच को भी पुरस्कृत किया गया ! इस आयोजन को सफल बनाने शबरी स्पोर्टस क्लब व जिला हाकी संघ बालोद के संरक्षक राजेश घोड़ सवार गमलेश्वर तारम उपाध्यक्ष सुर्यकांत सिन्हा अनुपमा चोबे स़गीता तिवारीसचिव तोरण सिन्हा सह सचिव सौरभ शर्मा
