जिला स्तरीय कब बुलबुल उत्सव/ तृतीय चरण/ स्वर्ण पंख प्रशिक्षण सह परीक्षण शिविर का हुआ आयोजन

धमतरिहा के गोठ
0
संजय छाजेड़ 
               जिला परिषद भारत स्काउट एवं गाइड्स के वार्षिक कार्ययोजना अनुसार जिला शिक्षा अधिकारी अभय कुमार जायसवाल के निर्देश जिला मुख्य आयुक्त चेतन हिंदूजा के मार्गदर्शन व जिला मुख्यालय आयुक्त देवेश कुमार सूर्यवंशी के संयोजन में जिला स्तरीय कब बुलबुल उत्सव/ चतुर्थ चरण/ स्वर्ण पंख प्रशिक्षण परीक्षण शिविर का आयोजन दिनांक 7 फरवरी 2026 से 9 फरवरी 2026 तक शासकीय उच्च प्राथमिक शाला झिरिया विकासखंड व जिला धमतरी मैं किया गया। इस शिविर में धमतरी जिले के विभिन्न विकासखंड के 70 कब बुलबुल बच्चे सम्मिलित हुए। शिविर के संचालक श्री जीवनलाल साहू व सहायक संचालक खिलेश्वर प्रसाद साहू ,सोमदत्त साहू ,दुष्यंत कुमार सिन्हा, प्रीति शांडिल्य, धनेश्वरी साहू व सोहनलाल साहू थे। 
       कब बुलबुल बच्चों ने शिविर में शिविर जीवन का आनंद लिया व विभिन्न गतिविधियों में शानदार प्रदर्शन करते हुए सक्रिय सहभागिता निभाई। शिविर में दैनिक दिनचर्या, पैक कॉल, सिक्स मीटिंग, कब ग्रीटिंग, बुलबुल घेरा गीत ,कब प्रार्थना, कब/ बुलबुल नियम ,कब /बुलबुल प्रतिज्ञा जंगल गीत ,'का' डांस, भालू डांस, विशाल गर्जना ,बड़ी सलामी, अनुशासन, मॉडल मेंकिंग, चित्रकारी, फैंसी ड्रेस ,मोगली की कहानी, लाल फूल /कलरव, तारा की कहानी, ज्ञानेंद्रिय खेल ,पारंपरिक खेल, स्काउटिंग के खेल के अंतर्गत निशानेबाजी, हॉपिंग ,पित्तुल, समरसाल्ट, रस्सी कूद, ईंटों पर चलना, रस्सी के सहारे पेड़ पर चढ़ना, रिंग संचालन, मेंढकदौड़ ,बास्केटबॉल, किम गेम, बेस पद्धति ,बीपी सिक्स, भोजन मंत्र ,व्यायाम, झंडा गीत, राष्ट्रगान आदि का प्रदर्शन किया। साथ ही तृतीय चरण /स्वर्ण पंख के विषय आधारित प्रशिक्षण में भी सफलता पूर्वक भाग लिया। 
      शिविर का शुभारंभ 7 फरवरी 2026 को शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री अंगद कुमार ध्रुव के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। इस दिन चित्रकारी, मॉडल मेकिंग, कब ग्रीटिंग, बड़ी सलामी ,झंडा गीत प्रार्थना, नियम एवं प्रतिज्ञा के अभ्यास के साथ ही कलरव एवं लाल फूल का भी अभ्यास किया गया। द्वितीय दिवस जागरण के साथ ही बच्चों ने दिनभर आयोजित समस्त गतिविधियों में उत्साह पूर्वक भाग लिया एवं प्रशिक्षण में सफलता प्राप्त किया। इसी बीच ग्राम पंचायत झिरिया के सरपंच महोदय श्री शेखर पटेल द्वारा प्रशिक्षु बच्चों के लिए मिष्ठान की व्यवस्था किया गया वीर संचालक महोदय ने उनका आभार व्यक्त किया । संध्या 6:00 कलरव एवं लाल फूल कार्यक्रम का आयोजन भारत स्काउट एवं गाइड्स जिला संघ धमतरी के अध्यक्ष गणेश प्रसाद साहू के मुख्य आतिथ्य एवं कृष्णा राम साहू एवं गजानंद साहू जिला संघ उपाध्यक्ष के विशिष्ट आतिथ्य व अंगद कुमार ध्रुव अध्यक्ष शाला प्रबंधन एवं विकास समिति माध्यमिक शाला झिरिया की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। जहां कब बच्चों ने अतिथियों का स्वागत विशाल गर्जना के साथ किया तो वहीं बुलबुल बालिकाओं ने अतिथियों का स्वागत बड़ी सलामी के साथ किया। कार्यक्रम में बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही प्रशिक्षण आधारित विषयों पर प्रदर्शन किया एवं अपने शिविर अनुभव भी साझा किया। अतिथियों ने उत्सव में भाग लेने वाले समस्त बच्चों को बधाइयां एवं शुभकामनाएं प्रेषित की व सफलता प्राप्त करने वाले बच्चों को बड़े होकर स्काउट व रोवर बनकर देश सेवा के लिए तैयार रहने की अपील की । अतिथियों पालकों ने बच्चों के बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं अन्य प्रदर्शनों की सराहना की एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। 
        अंतिम दिवस दिनांक 9 फरवरी 2026 को प्रातः जागरण के पश्चात सर्वधर्म प्रार्थना, अंतिम बातचीत के पश्चात बच्चों को पारितोषिक वितरण किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में शासकीय हाई स्कूल झिरिया के प्राचार्य अजय कुमार गायकवाड, विशिष्ट अतिथि के रूप में भाग बाली जोशी संकुल समन्वयक झिरिया उपस्थित रहे ,कार्यक्रम की अध्यक्षता यशवंत कुमार बंजारे प्रधान पाठक शासकीय उच्च प्राथमिक शाला झिरिया ने किया । अतिथियों ने कार्यक्रम की सराहना की व बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की साथ ही प्रशिक्षक मंडल को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया । अतिथियों को भी स्मृति चिन्ह भेंट कर भविष्य में भी इसी प्रकार के सहयोग की अपेक्षा की गई। अंत में शिविर के आयोजन में प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग प्रदान करने वाले समस्त अधिकारियों, कर्मचारीगण, जिला संघ के पदाधिकारी, ग्राम के निवासियों ,शाला के गुरुजनों एवं प्रबंधन समिति के सदस्यों, बच्चों एवं बच्चों के पलकों व उनके शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए शिविर के समापन की घोषणा की गई।
       शिविर के सफलतापूर्वक संपन्न होने पर वह जिला शिक्षा अधिकारी श्री अभय कुमार जायसवाल ,जिला मुख्य आयुक्त चेतन हिंदूजा ,जिला मुख्यालय आयुक्त देवेश कुमार सूर्यवंशी जिला अध्यक्ष गणेश प्रसाद साहू, सहायक जिला आयुक्त लीलाधर चौधरी एवं जिला संघ धमतरी के समस्त पदाधिकारी व सदस्यों ने समस्त टीम को बधाइयां व शुभकामनाएं प्रेषित की।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)