संजय छाजेड़
धमतरी।
मानवता एवं समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के वाइस चेयरमैन एवं वरदान एंबुलेंस सेवा संस्था के अध्यक्ष श्री शिवा प्रधान को संगम साहित्य एवं सांस्कृतिक समिति, मगरलोड द्वारा दिनांक 05 नवंबर 2025 को आयोजित कार्यक्रम में “संगम प्रेम ललिता समाज सेवा सम्मान” से सम्मानित किया गया।
समिति द्वारा श्री प्रधान को समाज सेवा में उनके सतत समर्पण, मानव कल्याण की भावना और निस्वार्थ सेवाभाव के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया। इस अवसर पर समिति ने उनके उज्ज्वल भविष्य, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामनाएँ व्यक्त करते हुए आशीर्वाद भी प्रदान किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय श्रीमती अंबिका मरकाम, विधायक सिहावा उपस्थित रहीं, जबकि अध्यक्षता माननीय श्री डुमनलाल ध्रुव, अध्यक्ष जिला हिंदी साहित्य परिषद, धमतरी ने की।
समारोह का सफल संचालन श्री वीरेंद्र सरल, अध्यक्ष संगम साहित्य एवं सांस्कृतिक समिति मगरलोड द्वारा किया गया, जिसमें समिति के सभी सदस्यगण, समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


