शासकीय नवीन महाविद्यालय आमदी में मनाई गई अहिल्या बाई होल्कर त्रि शताब्दी जन्म जयंती

धमतरिहा के गोठ
0



संजय छाजेड़ 

27 नवंबर 2024 को शासकीय नवीन महाविद्यालय आमदी, जिला धमतरी में पुण्य श्लोक लोक माता देवी अहिल्या बाई होल्कर त्रि शताब्दी जन्म जयंती वर्ष में व्याख्यान माला आयोजित हुई जिसमें मुख्य वक्ता श्री महेश शर्मा जिला अध्यक्ष, पुण्य श्लोक लोक माता देवी अहिल्या बाई होल्कर त्रि शताब्दी समारोह आयोजन समिति धमतरी ने लोक माता देवी अहिल्या बाई होल्कर के सम्पूर्ण जीवन परिचय एवं उनके द्वारा लोकहित के कार्यों एवं संपूर्ण भारत के धार्मिक स्थलों का पुनरुत्थान के सम्पूर्ण कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। प्रभारी प्राचार्य श्री जायसवाल जी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। कार्यक्रम में श्री राम अवतार शर्मा उपाध्यक्ष, श्री राजकुमार धमतरी खण्ड प्रचारक, श्री राकेश जाधव सदस्य पुण्य श्लोक लोक माता देवी अहिल्या बाई होल्कर समिति धमतरी, महाविद्यालय के प्राध्यापक गण एवं छात्र छात्राओं की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ।

 

Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)