संजय
छाजेड
धमतरी। गोंडवाना गोंड महासभा की महत्वपूर्ण बैठक छत्तीसगढ़ शासन के केबिनेट मंत्री राम विचार नेताम , केबिनेट मंत्री केदार कश्यप, पवन साय संगठन मंत्री, शिशुपाल शोरी राष्ट्रीय अध्यक्ष गोंडवाना गोंड महासभाए विधायक केशकाल नीलकंठ टेकाम प्रदेश अध्यक्ष गोंडवाना गोंड महासभा, संरक्षक बीपीएस नेताम, केंद्रीय गोंड महासभा धमधागढ़ के अध्यक्ष एमडी ठाकुर, राष्ट्रीय महासचिव लोकेंद्र सिंह, जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विकास मरकाम की विशेष उपस्थिति में रायपुर छत्तीसगढ़ में सम्पन्न हुआ।
बैठक का संचालन प्रांतीय महासचिव आरएन ध्रुव द्वारा किया गया। बैठक में विश्व आदिवासी दिवस 9 अगस्त को राजधानी रायपुर में आहुत करने हेतु बूढ़ा तालाब स्थित इंडोर स्टेडियम का चयन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं अध्यक्षता कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ शासन राम विचार नेताम को आमंत्रित किया जाएगा। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में केबिनेट मंत्री केदार कश्यप के साथ आदिवासी वर्ग के विधायकों एवं अन्य अतिथियों को आमंत्रित किया जावेगा। कार्यक्रम में समाज के फिल्म कलाकार अमलेश नागेश का सम्मान करने एवं वरिष्ठ समाजसेवियों, छत्तीसगढ़ के 42 जनजातियों के सामाजिक मुखिया का सम्मान के साथ देश के विभिन्न हिस्सों से अलग.अलग विधा में ख्याति प्राप्त विशिष्ट प्रतिभाओं का सम्मान किया जाएगा। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियोंए समाज के महापुरुषों की जीवनी संघर्ष की कथा एवं जीवनी का संग्रह कर माननीय आदिम जाति कल्याण मंत्री रामविचार नेताम की मंशा अनुरूप आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा उपरोक्तानुसार प्रकाशित कराया जाएगा। इस हेतु लेखकों से आग्रह किया गया है कि ऐतिहासिक जीवनी को संग्रह कर महासभा में प्रस्तुत करें। राजधानी परिक्षेत्र में आदिवासी समाज के लिए 50 एकड़ भूखंड कला
, साहित्य, सांस्कृतिक केंद्र के रूप में विकसित किए जाने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया। भर्ती में आरक्षण, पदोन्नति में आरक्षण एवं बैकलॉग की भर्ती, फर्जी जाति प्रमाण पत्र धारी के खिलाफ कार्यवाही के लिए समाज द्वारा सामूहिक प्रयास किया जाएगा। गोंडी भाषा को आठवीं अनुसूची में सम्मिलित करने का प्रयास किया जाएगा । अनुसूचित जनजाति बहुल जिले में शासकीय पदों में भर्ती हेतु केवल स्थानीय जिले के निवासियों को प्राथमिकता दिए जाने का प्रस्ताव पारित किया गया। अनुसूचित जनजाति के छात्र.छात्राओं को छात्रवृत्ति एवं अन्य हित लाभ हेतु निर्धारित आय सीमा ढाई लाख की बाध्यता को तत्काल समाप्त किए जाने हेतु सरकार से मांग किया जाएगा।इस अवसर पर हिम्मत सिंह आर्मो राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, डॉ वेदवती मंडावी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महिला प्रभाग, भारत सिंह, एमआर ठाकुर, प्रांतीय उपाध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद ठाकुर, डॉ शंकर लाल उइके ,बलदाऊ सिंह ध्रुव प्रांतीय कोषाध्यक्ष फूलसिंह नेताम, प्रांतीय संगठन मंत्री डा एलएस ध्रुव बलौदाबाजारएविकेश हिचामी कांकेर, प्रांतीय संयुक्त सचिव विजय कौशिक महासमुंद ,भुनेश्वर सिदार रायगढ़ ,संभागीय संयोजक बिलासपुर आरसी ध्रुव राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महिला प्रभाग विद्या सिदार सक्तीए प्रांतीय उपाध्यक्ष महिला प्रभाग श्रीमती बसंता ठाकुर पिथौराएश्रीमती जे बी कारपे कोरबाए सर्व आदिवासी समाज जिला अध्यक्ष बेमेतरा मूरित मंडावीए मुंगेली गोंडवाना गोंड महासभा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र मरावीए बलौदा बाजार जिला अध्यक्ष श्री राम ध्रुव,अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक संघ जिला अध्यक्ष मुंगेली अकत ध्रुवसंयुक्त सचिव गरियाबंद भागसिंह ठाकुर , अनुसूचित जनजाति आयोग के पूर्व सचिव एच के सिंह उइके, पूर्व जिलाध्यक्ष जांजगीर.चांपा बुधवार सिंह सिदार, रिखी राम नेताम,शिव जगत,शिव प्रसाद ध्रुव हुलार सिंह कोर्रामएशिवकुमार मंडावी धमतरी,बिंदु मरकाम अध्यक्ष गोंडी धर्म संस्कृति, योगेश ठाकुर युवा प्रभागए,रमाकांत ध्रुवमहासमुंद,रनसाय सिंह महामंत्री 18 गढ़, के एस परते संरक्षक, सूरित ध्रुवब्लॉक अध्यक्ष बेमेतरा, एच आर ध्रुवउपाध्यक्ष, छतर सिंह ठाकुर जिला संरक्षक गरियाबंद, श्रवण ठाकुर जिला महासचिव, छविराम नेताम जनपद सभापति,जगदीश ध्रुवजिला उपाध्यक्ष,आर के नेताम संरक्षक , भारत लाल मार्को, जे के ध्रुव चंद्रशेखर मंडाव, कन्हैयालाल टेकाम, रामानंद उईके, रविंद्र गोंड, मोहन ध्रुव विजय कुमार नेताम, शत्रुघ्न जगत, ननकी राम जगत ,गंगाराम मरकाम, मनोज सिदार ,गजेंद्र ध्रुव अजयध्रुव हीरामन ध्रुव सुरेंद्र सिदार तमनार, एस एस जगत, तिलक राम मरकाम अनुराधा नेताम प्रमुख रूप से उपस्थित थे।