भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेन्द्र गोलछा के नेतृत्व में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में किया जनसम्पर्क

धमतरिहा के गोठ
0

 


संजय छाजेड़।

धमतरी। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, भाजपा के जिला मंत्री एवं मगरलोड मंडल प्रभारी राजेंद्र गोलछा के नेतृत्व में मंगरलोड मंडल के पालवाड़ी,मुरूमडीही,सरईरूख में जनसंपर्क कर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी भोजराज नाग को विजयी बना कर नरेंद्र मोदी  को पुन: प्रधानमंत्री बनाने का आह्वान किया गया।

      इस दौरान ग्रामीणों से केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए आह्वान किया गया कि आने वाले 26 तारीख को भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान कर प्रत्याशी को विजयी बनाएं। इस दौरान भाजपा नेता अय्युब खान,महिला मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य नंदिनी सिन्हा,मंडल के महामंत्री भानुप्रिया साहू सहित महिला मोर्चा के बडी संख्या में कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।


Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)