सिंध युवा विंग ने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर सहयोग के लिए आभार प्रकट की

धमतरिहा के गोठ
0

 


संजय छाजेड़।

धमतरी। पूज्य पंचायत सिंधी समाज द्वारा 10 अप्रैल को झूलेलाल जन्मोत्सव (चेटीचंड) महोत्सव धूमधाम से मनाया गया  और सफल कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसकी व्यवस्था मे सिंध युवा विंग ने मैनेजमेंट के साथ साथ पुलिस प्रशासन का भरपूर सहयोग मिला। सिंध युवा विंग जो की समाज के युवाओं की नवगठित समिति है उन्होंने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर सहयोग के लिए आभार प्रकट किया। सिंध युवा विंग के अध्यक्ष मनीष वाधवानी , उपाध्यक्ष कैलाश बख्तानी  ,संजय गनवानी पुलिस अधीक्षक  को शाल, बुके एवं श्री प्रसाद  देकर आभार प्रकट किया। युवा विंग के अन्य सदस्य भी उपस्थित थे जिसमे  रोहित बख्तानी , रवि होतवानी, किशन माधवानी, अमित पिंजानी,निखिल राहुजा, गुलाब नागवानी ,इशान वाधवानी, मीडिया प्रभारी अजय अंदानी शामिल थे।


Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)