शीलू लुनिया की दो कृतियों का हुआ विमोचन

धमतरिहा के गोठ
0

 

संजय छाजेड़।

धमतरी। लेखिका शीलू लुनिया की दो कृतियों का विमोचन व सम्मान समारोह वरिष्ठ भाषाविद् व साहित्यकार डॉ् चितरंजन कर के मुख्य आतिथ्य व डॉ शीला गोयल की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इसमें से एक रचना  गर्भ के संस्कार फलीभूत होते हैं में उन्होंने नौ माह में एक महिला कैसे अपनी अदृश्य संतान से संवाद स्थापित कर उसकों संस्कार देती है, उसका वर्णन किया है। पहले माह से नौ माह तक प्रत्येक माह मां अपनी होने वाली संतान के लिए किन.किन बातों का स्वयं ध्यान रखती है इसका शानदार वर्णन शीलू लुनिया ने अपनी पुस्तक में किया है।

        गर्भ में पल रही संतान के लिए एक मां की सोच है कि मेरी होने वाली संतान कैसी होगी, क्या मैं एक अच्छी मां बन पाऊंगी। क्या आधुनिकता की चकाचौंध में उसे अच्छे संस्कार दे पाऊंगी। क्यू ंना गर्भ से ही संस्कारों की शिक्षा प्रारंभ कर दी जाए। इन्हीं सब सोच को लेकर लेखिका शीलू लुनिया ने अपने अनुभवों को इस पुस्तक में साझा किया है इसके अलावा एक कविता संग्रह मु_ी में आसमां का भी विमोचन किया गया। इस समारोह में समीक्षक डॉ मंजूला श्रीवास्तव, डॉ सुधीर शर्मा, डॉ अर्चना पाठक व गोपाल सोलंकी। विशिष्ट अतिथि डॉ सोनाली चक्रवर्ती  भिलाई, अमरनाथ त्यागी थे।

      कार्यक्रम का प्रारंभ में बिटिया रूही जैन ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत किया। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वाली महिलाओं  व महिला मंडलों का सम्मान किया गया जिनमें रजनी नेल्सन, शुभा शुक्ला, शोभा मोहन श्रीवास्तव, मनीषा गुप्ता, माधुरी करए सुप्रिया शर्माए पल्लवी झा, साधना शर्मा, डॉ् तृषा शर्मा,सुषमा तिवारी, नीता झा, डॉ नम्रता सिंह, डॉ सीमा निगम, सुभी टांक, किरण लता वैध, राशि मिश्रा, सुशीला साहू, देवजानी मजूमदार, लक्ष्मी साहू, रीता वैष्णव, दिलशाह बेग सैफी, प्रज्ञा त्रिवेदी, नीता श्रीवास्तव, संतोष सोनी, वासु पूज्य मनोहर, महिला मंडल, समर्पण सखी महिला मण्डल। वहीं कार्यक्रम का संचालन डॉ सीमा श्रीवास्तव व आभार प्रदर्शन संस्था के संयोजक रानू लुनिया ने किया। स्वागत भाषण संयोजक मुकेश  शाह ने किया। जबकि अतिथियों का स्वागत व स्मृति चिह्न से सम्मान तृप्ति लुनिया, मासूम लुनिया, तुषार लुनिया, वर्षा ललवानी, रिद्धी सोनीगरा, अक्षय जैन आदि ने किया।

Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)