संजय
छाजेड़।
धमतरी। गाँव चलो,घर चलो अभियान नगरी-सिहावा विधानसभा का कार्यशाला भाजपा कार्यालय मगरलोड में संपन्न हुआ। कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में मार्गदर्शन के लिए जिला भाजपा के प्रतिनिधि के रूप में जि़ला संयोजक भानु चन्द्राकर ने मगरलोड मंडल के सभी 92 गाँवों और नगरी सिहावा विधानसभा के सभी पदाधिकारियों को एक एक गाव मे 3 दिन के लिए जाकर केन्द्र सरकार के मोदी की गारंटी और योजनाओं एवं प्रदेश सरकार के द्वारा किये जा रहे जनहित कार्यों को साहित्य पत्रक और कैलेण्डर के माध्यम से 4 फऱवरी से 11 फऱवरी तक इस अभियान से जुडक़र आमजनो को अवगत कराना है।
भाजपा मंडल प्रभारी राजेन्द्र गोलछा एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष नरेश सिन्हा ने गाँव चलो घर चलो एवं नारी वंदन अभियान से जुडक़र नेताओं और कार्यकर्ताओं को 11 फऱवरी दीनदयाल उपाध्याय जयंती तक इस अभियान को प्रत्येक गाँव तक पहुँचाने आग्रह किये। इस अवसर पर प्रदेश, जिला,मंडल के पदाधिकारीगण, जिला एवं मंडल के संयोजकगण, बुथ के अध्यक्ष और संयोजकगण,जनप्रतिनिधियों,महिला मोर्चा के बहनों, वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं विधानसभा के कार्यशाला में सम्मिलित हुए।