संजय
छाजेड़।
धमतरी। भाजपाई पार्षदों एवं कार्यकर्ता द्वारा नगर मंडल अध्यक्ष विजय साहू एवं महामंत्रीद्वव्य नीलेश लुनिया, अखिलेश सोनकर की अगुवाई में निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार एवं कमीशन खोरी तथा नेता प्रतिपक्ष नरेंद्र रोहरा के विरुद्ध ले गए फर्जी प्रस्ताव को लेकर आकर्षित होते हुए शास्त्री चौक से रैली के शक्ल में नारे लगाते हुए महापौर विजय देवांगन को घेरने सैकड़ों की संख्या में नगर निगम पहुंचे भाजपाईयों का आरोप था कि बिना प्रोसिडिंग के तथा आयुक्त सहित निगम अधिकारी कर्मचारी के जानकारी के बगैर समाचार पत्रों में निंदा प्रस्ताव की बात निगम प्रशासन को धोखे में रखकर छपवाना, तत्पश्चात नगर निगम द्वारा अधिकृत रूप से ऑफिशियल समाचार जारी करके उक्त समाचार का खंडन करना, किसी व्यक्ति के सम्मान एवं प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाकर मानहानि है साथ ही पार्षदों को सामान्य सभा की बैठक न कर उनके अधिकारों से वंचित करना, प्रधानमंत्री आवास जैसे जनकल्याणकारी योजनाओं पर लापरवाही, निगम के फिनायल-हार्पिक व अन्य सामग्रियों को बाजार दर से की गुना अधिक दाम पर खरीदी, एलइडी स्ट्रीट लाइट, कचरा घोटाला, बीटी सडक़ों की दुर्दशा, एमबी बुक को बदलना, ओवर स्टीमेट सूचक बोर्ड सहित अन्य कार्यों में फर्जी बिलिंग पर मुखर होकर भाजपाईयों ने निगम का घेराव कर प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी कर आक्रोश व्यक्त किए।
उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए नगर मंडल के अध्यक्ष विजय मोटवानी ने कहा कि भाजपा
अब शहर को एक स्वच्छ, साफ, सुथरी पारदर्शिता पूर्ण कार्य करने वाली नगरीय निकाय की
स्थानीय सरकार जनआशीर्वाद से देगी जिसके लिए हम सभी कार्यकर्ता शहर तथा शहर वासियों
के हित व यहां के विकास के लिए हमेशा प्रतिबद्ध रहेंगे। नेता प्रतिपक्ष नरेंद्र रोहरा
ने सभी को आश्वस्त करते हुए कहा कि नगर निगम के माध्यम से आम जनता को राहत देने तथा
शहर वासियों की सेवा के लिए हमेशा समर्पित भाव से भी कार्य करते रहेंगे। कयरो का काम
पीछे से वार करना होता है जिससे वे डरने वाले नहीं है। पार्षद विजय मोटवानी ने निगम
की जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों को चेतावनी देते हुए कहा है अब जनहित पर किसी प्रकार की
निष्क्रियता व लापारवाही बर्दास्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि कि दुर्घटनावस
नगर निगम में पिछले दरवाजे से प्रवेश करने वाले महापौर एवं कांग्रेस की टीम के अन्याय
,अत्याचार, अवैध उगाही से निगम के अधिकारी कर्मचारी तथा आम जनता त्रस्त हो गई है अब
उन्हें भारतीय जनता पार्टी के सुशासन का अनुभव होने लगा है और वह खुलें वातावरण में मुक्त रूप से सांस ले रहे हैं।
निगम
परिसर में संपन्न इस आंदोलन को पूर्व सभापति राजेंद्र शर्मा, भाजपा जिला महामंत्री
अविनाश दुबे, महिला मोर्चा प्रदेश कोषाध्यक्ष हेमलता शर्मा,कोषाध्यक्ष चेतन हिंदूजा,
प्रकाश गोलछा ,राजेंद्र गोलछा, दीपेंद्र साहू, चंद्रकला पटेल ,ईश्वरी पटवा, रेखा शांडिल्य,
ममता सिंह, रितिक शिवनारायण, गणेश विश्वकर्मा, अमित अग्रवाल, अशोक यादव, लता सोनी, गीता शर्मा, नीतू त्रिवेदी ,विनोद
पांडे, विनोद राव रणसिंह, शरद चौबे ,राजीव चंद्राकर, राजू चंद्राकर, वेदराम साहू, आशीष
यादव,गिरधारी यादव, ज्योति यादव, उषा निर्मलकर, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष चंद्रकला
पटेल, दयाराम साहू, खिलेश्वरी किरण, महामंत्री नीलेश लुनिया, अखिलेश सोनकर,डीपेंद्र
साहू ने भी संबोधित किया।उक्त प्रदर्शन एवं घेराव में शामिलजनो में राजेंद्र शर्मा,धनीराम सोनकर, विजय मोटवानी,
बिशन निषाद, दीपक गजेंद्र, श्यामलाल नेताम , प्रकाश सिन्हा, हेमंत बंजार,े अज्जू
देशलहरे, मिथिलेश सिन्हा, ईश्वर सोनकर ,प्राची सोनी, सरिता आसाई ,श्यामा साहू,
सुशीला तिवारी, रश्मि दिवेदी, नीलू डागा, रितेश
नेताम युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष कैलाश सोनकर ,देवेश अग्रवाल ,भाजयुमो मंडल अध्यक्ष
सूरज शर्मा ,धनेन्द्र साहू गोपाल साहू ,राम सोनी ,युराज मरकाम, वेद साहू, दिग्विजय
ध्रुव ,सुभाष चंद्राकर, जगत दीवान, दानू साहू, गिरीश साहू,देवेश साहू ,यश गांधी ,दोमेश्वर
साहू ,कुशल चंद्राकर, भूपेश साहू, रोशन साहू रहे। आभार युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष
कैलाश सोनकर द्वारा व्यक्त किया गया वीं वार्डवासी उपस्थित रहे।