संजय छाजेड़।
धमतरी। भारतीय जनता पार्टी जिला धमतरी के अंतर्गत धमतरी विधानसभा के कोर कमेटी की बैठक लोकसभा चुनाव की दृष्टि से आज संपन्न हुई जिसमें प्रमुख रूप से रामू रोहरा प्रदेश महामंत्री भाजपा बैठक प्रभारी रूपकुमारी चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस, पूर्व जिलाध्यक्ष ठाकुर शशि पवार, पूर्व विधायक रंजना साहू, महेंद्र पंडित, राजीव पाण्डेय, अर्चना चौबे, चंद्रकला पटेल, नेहरू निषाद, हेमंत माला, नरेंद्र रोहरा उपस्थित हुए ।
बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश महामंत्री
रामू रोहरा ने कहा कि गांव चलो अभियान के तहत
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विगत 10 वर्षों में देश में जो विकास कार्य
हुए हैं उन सभी कल्याणकारी योजनाओं को लेकर के जन.जन तक जाएंगे। गरीब कल्याण के कार्यक्रम,
युवा उत्थान के कार्यक्रम, महिला सशक्तिकरण, किसानों के विकास और उत्थान देश की सुरक्षा
एवं सांस्कृतिक विरासत को आगे बढाने का कार्य जो इन 10 वर्षों में हुआ है सभी कार्यक्रमों
को लेकर के भाजपा कार्यकर्ता, संगठन के पदाधिकारी, सभी जनप्रतिनिधि गांव में प्रवास
के लिए जाने की तैयारी किया गया। उन्होंने कहा कि गांव की वस्तु स्थिति देखते हुए भाजपा
कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर गांव के प्रमुखों के साथए गांव की वरिष्ठों के साथए विभिन्न
समाजों के प्रमुख के साथ और सभी वर्गों के साथ मिलकर के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता
पार्टी को प्रचंड बहुमत से जीतने के लिए गांव चलो अभियान का आयोजन रखा गया है। भाजपा
की नवगठित छत्तीसगढ की सरकार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार ने अपने घोषणाओं बहुत
ही कम अवधि में उसको क्रियान्वयन करके साबित कर दिया है कि भाजपा जो कहती है उसे पूरा
भी करती है। भाजपा ने मत प्रतिशत बढाने का लक्ष्य रखा है। हर बूथों में पर 51 प्रतिशत
से अधिक वोट ब?ाना हमारा लक्ष्य है और हम इस और अग्रसर भी हैं।
बैठक प्रभारी के रूप में उपस्थित रूपकुमारी चौधरी
ने कहा कि आज देश में ही नहीं वल्कि संपूर्ण
विश्व में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का डंका बज रहा हैं ये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी
जी की नीतियों के कारण ही संभव हो सका है वो दिन दूर जब भारत को विश्व गुरु बनने से
कोई नहीं रोक सकता हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सबका साथ , सबका विकास का नारा
बुलंद करते हुए देश में गांव , गरीब , महिला , किसान , युवा जैसे समग्र समाज के विकास
के लिए कल्याणकारी योजनाओं के सफ़ल क्रियान्वयन के लिए दिन रात जुटे हुए हैं। वहीं
कांग्रेस केवल जातिवाद , अलगाववाद , सनातन
विरोधी , विकास विरोधी और तुष्टिकरण की राजनीति करने वाली पार्टी बनकर
रह गई हैं। आज भारतीय जनता पार्टी का हर एक कार्यकर्ता समर्पित होकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र
मोदी जी के नेतृत्व में जी जान से समृद्ध और विकसित भारत के सपने को साकार करने में
जुटा हुआ हैं। देश की जनता भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की नीतियों से प्रभावित
होकर निरंतर अपना समर्थन दे रही हैं अब कि बार 400 सीट पार का लक्ष्य निश्चित ही भारतीय
जनता पार्टी प्राप्त करेगी वहीं कांग्रेस दहाई तक का आंकड़ा भी न छू पाए ये संशय की स्थिति बनी हुई हैं।
बैठक में उपस्थित शक्ति वंदन अभियान की प्रदेश
सह संयोजक और पूर्व विधायक रंजना साहू ने बताया कि शक्ति वंदन कार्यक्रम के माध्यम
से भाजपा का उद्देश्य है कि पूरे देश में इस अभियान के तहत एक करोड स्व.सहायता समूह
एवं एनजीओ तक संपर्क करके 10 करोड से अधिक महिलाओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के
विकसित भारत के संकल्प से जोडना है। छत्तीसगझ के 3.56 लाख समूह से संबद्ध अनुमानित
8 लाख महिलाओं को इस संकल्प से जोडने का लक्ष्य है। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम
के लिए राष्ट्रीय स्तर पर तरुण चुग को प्रभारी बनाया गया है और छत्तीसगढ से सांसद डॉ
सरोज पांडेय राष्ट्रीय सदस्य हैं जिन्हें छत्तीसगढ मध्यप्रदेश और दिल्ली में कार्यक्रम
की जिम्मेदारी भी दी गई है। छत्तीसगढ में कार्यक्रम के प्रदेश संयोजक प्रबल प्रताप
सिंह जूदेव तथा सह संयोजक भाजपा प्रदेश मंत्री किशोर महानंद, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष
शालिनी राजपूत, महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाडे, विधायक भावना बोहरा, प्रदेश
प्रवक्ता व पूर्व विधायक रंजना साहू, पूनम सोलंकी को बनाया गया है। इस कार्यक्रम के
तहत महिला स्वयं सहायता समूह एवं एनजीओ सम्पर्क अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए जिले
में जिला महामंत्री को संयोजक व उनके साथ 15 लोगों की टीम तथा विधानसभा में 25 सदस्यीय
टीम का गठन किया गया है। आगामी 8 एवं 9 फरवरी 2024 को जिलास्तरीय एनजीओ एवं महिला स्व.सहायता
समूह का संवाद कार्यक्रम महिलाओं से संबंधित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजना के
बारे में जानकारी देना है।
बैठक के उपस्थित भाजपा जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस
ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय
नेतृत्व का ब?ा ही सुनियोजित निर्णय है। गांव चलो अभियान महत्वपूर्ण कार्यक्रम है जिसमें
एक दिन का प्रवास होगा। 7 फरवरी से लेकर के 11 फरवरी तक मुख्यमंत्री, मंत्री, विधायक,सांसद,
सभी निवार्चित जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी सभी मिलकर के गांव में 24
घंटे प्रवास करेंगे। जिसके अंतर्गत भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता ग्राम पंचायत में
24 घंटा अपना निवास करेंगे और भाजपा की गरीब कल्याण योजना केंद्र या राज्य सरकार का
हो उसको पहुंचने का काम करेगी। भाजपा अलग.अलग लोगों के साथ बैठ कर बातचीत कर विचार
भी करेगी। महिलाओं, युवाओं, आदिवासियों सभी वर्गों के साथ मिलेगी। भाजपा कार्यकर्ता
और नेता 24 घंटा अपना समय देंगे और प्रवास करेंगे। आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा की
सरकार बनाने के लिए सभी वर्ग के लोगों में उत्साह है और इसी उत्साह को यथावत रखने के
लिए यह काम करेंगे।
बैठक में विधानसभा के प्रमुख पदाधिकारी अविनाश
दुबे, कविंद्र जैन, श्यामा नरेश साहू, बिथिका, मोनिका देवांगन, विजय साहू, उमेश साहू,
हेमंत चंद्राकर, प्रकाश गोलछा, शिवदत्त उपाध्याय, कैलाश सोनकर, विनोद पांडेय, अभिषेक
शर्मा, नवीन सांखला, अखिलेश सोनकर, निलेश लूनिया, ऋषभ देवांगन, कीर्तन मीनपाल, खुबलाल ध्रुव, मिश्रीलाल पटेल, विजय मोटवानी,
प्राची सोनी, पवन गजपाल, अमित अग्रवाल, राजीव चंद्राकर, ओमेश यादवए चिराग आथा नामदेव राय, टिक्की देवांगन, रोशन गोश्वामी, तिलक
देवांगन आदि उपस्थित हुए ।