संजय जैन
धमतरी | बी.सी.एस.शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, धमतरी (छ.ग.) के स्नातकोत्तर समाजशास्त्र के विद्यार्थियों द्वारा 05 सितम्बर को शिक्षक दिवस का आयोजन किया गया। एम.ए. समाजशास्त्र के विद्यार्थियों द्वारा प्राचार्य डॉ. श्रीदेवी चौबे का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मॉ सरस्वती की पूजा अर्चना के साथ हुआ। तत्पश्चात् प्रत्येक विद्यार्थी द्वारा शिक्षक दिवस पर शिक्षकों के प्रति अपने उद्गार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम को जनभागीदारी सहायक प्राध्यापक संगीता साहू ने भी संबोधित किया तथा विद्यार्थियों को महाविद्यालयीन गतिविधियों में भागीदारी करने प्रोत्साहित किया। विभागाध्यक्ष डॉ. अनिता राजपुरिया द्वारा विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि एक कलम, एक किताब, एक बच्चा एवं एक शिक्षक दुनिया को बदल सकते है, उन्होंने देश की युवा पीढ़ी को दृढ़ निश्चय के साथ कार्य करने को आव्हान किया। कार्यक्रम का संचालन कु. परमेश्वरी एम.ए.-तृतीय वर्ष ने किया एवं खिलेन्द्र कुमार द्वारा बांसुरी वादन किया गया।