संजय
जैन
धमतरी | कण्डेल का नहर सत्याग्रह आजादी का संघर्ष और भारतीय राजनीतिक इतिहास में अपने आप में सर्वाधिक महत्वपूर्ण घटना है। संपूर्ण छत्तीसगढ़ राष्ट्रीय आंदोलन के मुख्य धारा से 1857 से 1947 तक अहम भूमिका निभाते हुए सक्रिय रूप से जुड़ा हुआ है। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बाबू छोटेलाल श्रीवास्तव की राष्ट्र गाथा गौरव ग्राम कण्डेल नहर सत्याग्रह से शुरूआत होती है। कण्डेल में अनेकानेक शासकीय कार्यों का क्रियान्वयन हुआ है। कंडेल गांव के पैठू तालाब में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत् वित्तीय वर्ष 2022-23 में लगभग 05 एकड़ क्षेत्र में 10 लाख 4 हजार रू. की लागत से तालाब गहरीकरण कर अमृत सरोवर का निर्माण किया गया है, जिससे अमृत सरोवरों में विकास की झलक दिखाई देने लगी है। इस निर्माण कार्य में गांव के 4 हजार 399 ग्रामीण श्रमिकों कोे 4 हजार 399 मानव दिवस रोजगार उपलब्ध कराया गया है। इस सरोवर में 10 हजार घन मीटर पानी का संग्रह हुआ है, जिससे जल स्तर में बढ़ोत्तरी हुई है। गांव के किसानों को खेती-किसानी के लिए पानी उपलब्ध हो रहा है। वहीं ग्रामीणांे को निस्तारी हेतु बारहों माह जल की उपलब्धता बनी रहती है। इस अमृत सरोवर के निर्माण में ग्रामीणों का विशेष योगदान रहा है। अमृत सरोवर के किनारे सौंदर्यीकरण के दृष्टिकोण से बिहान समूह की महिलाओं द्वारा फलदार एवं छायादार वृक्ष, जामुन, आम, बरगद का रोपण किया गया है। उन महिलाओं के द्वारा स्वच्छता को बरकरार रखने के लिए साप्ताहिक रूप से साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखते हैं, जिससे लोगों की जागरूकता बढ़ी है।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रोक्तिमा यादव ने बताया कि कंडेल गांव में पैठू तालाब में प्रशासन द्वारा 5 एकड़ में गहरीकरण कर अमृत सरोवर का निर्माण किया है, जिसमें लगभग 10 लाख से ज्यादा लागत आयी है। इस अमृत सरोवर में मछुवारा समिति के द्वारा मछली पालन का कार्य लिया गया है। अमृत सरोवर में पीपल और नीम के वृक्ष लगाये गए हैं। अमृत सरोवर के समीप गांधी उद्यान है, जहां ग्रामीणों के द्वारा योगा एवं सार्वजानिक प्रयोजन के कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित करते हैं। तिरंगा यात्रा 14 अगस्त 2022 के अवसर पर स्कूली छात्र/छात्राआंे एवं ग्रामीणों के द्वारा 75 फीट झंडा लेकर तिरंगा यात्रा निकाली गई एवं 15 अगस्त को ध्वजारोहण किया गया। आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर हायर सेकेंडरी स्कूल में रंगोली एव चित्र प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ग्रामीणों के द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बाबू छोटेलाल श्रीवास्तव परिवार की उपस्थिति में ध्वजारोहण कर उनके परिवार को सम्मानित भी किया गया।